अब राजधानी के जेलों में मोबाइल सिग्नल होंगे पूरी तरह ठप्प,जाने वजह

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी जेलों में मोबाइल सिग्नल को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सीएम केजरीवाल ने दुनिया में मौजूद सबसे बेहतर जैमर तकनीक का अध्ययन कर उसके इस्तेमाल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कमेटी गठन को मंजूरी दे दी. डीजी जेल की अध्यक्षता में जिस कमेटी के गठन को मंजूरी दी गई. उसमें आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर, आईआईएमसी बंगलूरू प्रोफेसर, डीआरडीओ के वैज्ञानिक, सी डाॅट के कर्मचारी, आईबी और एसपीजी के अधिकारी शामिल होंगे.

जल्दी ही इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। जेलों में कैदियों के लिए काउंसलिंग से लेकर अन्य कई कदम उठाए जा रहे हैं। जेलों में मॉडल जेल मैनुअल 2016 को पूरी तरह से अपनाया जाएगा। साथ ही जिलों में सुधार करने की दिशा में काम किया जाएगा। पिछले कुछ समय में सामने आया है कि गैंगस्टर या गंभीर किस्म के अपराधी जेलों से ही अपना नेटवर्क चला रहे हैं। इस काम को वह जेलों में जाने वाले छोटे अपराधियों के सहारे पूरा कर रहे हैं। कई भोले भाले लोग भी इनका शिकार हो रहे हैं।

इतना ही नहीं मोहाली में हुए आरपीजी हमले का एक आरोपी घटना से पहले जेल रहकर आया था।यह कमेटी दिल्ली सरकार को जेलों में 5 जी समेत संपूर्ण जैमर व्यवस्था लागू करने की तकनीक सुझाएगी.  दिल्ली कारागार विभाग ने पिछले ढाई महीने में जेलों के अंदर से 340 से अधिक मोबाइल फोन बरामद हुए थे. महानिदेशक (जेल) संजय बेनिवाल ने संवाददाताओं को बताया कि जेल अधिकारियों ने ढाई महीने में 348 मोबाइल फोन बरामद किए.उन्होंने बताया, “जेल अधिकारियों ने बुधवार को जेल नंबर तीन में छापा मारा और 18 मोबाइल फोन और चार्जर जब्त किए.

Related Posts

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे