Sahara Protest : नोएडा सहारा मीडिया में बवाल, मीडिया हेड को खदेड़ा !

वेतन न देने और कम करने से गुस्से हैं सहारा मीडियाकर्मी, परिसर में धरने पर बैठे, लाइट काटी, प्रबंधन ने पुलिस बुलाई 

नोएडा सहारा मीडिया परिसर में वेतन को लेकर बवाल हो गया है। सहारा मीडियाकर्मियों ने गुस्से में लाइट काट दी है। कर्मचारी काम रोककर परिसर में धरने पर बैठ गये हैं। पता चला है कि सहारा मीडिया के प्रबंधन ने पुलिस बुला ली है। यह गुस्सा कर्मचारियों में इस बात को लेकर है कि कई महीने में वेतन नहीं मिल रहा था कल जो वेतन दिय गया है वह बहुत कम है।

30000 से ज्यादा वेतन पाने वालों का 18 हजार रुपये और उससे कम पाने वालों को उससे भी कम कर दिया गया है। उसका कोई भरोसा नहीं कब मिलेगा। इस प्रोटेस्ट मंे सहारा टीवी के कर्मचारियों के अलावा ड्राइवर और चपरासी भी हैं। जानकारी तो यह भी मिली है कि मीडिया हेड सुमित राय के भी एक दो लग गये हैं। उन्हें खदेड़ दिया गया है। कर्मचारियों ने उनकी हेकड़ी निकाल दी है। कर्मचारी बहुत गुस्से में हैं किसी की एक नहीं सुन रहे हैं।

दरअसल सहारा मीडिया में 2015 से लगातार आंदोलन चल रहा है। बीच बीच में कर्मचारी काम करने लगते हैं जब प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतर आता है तो फिर से आंदोलन शुरू हो जाता है। गत दिनों भी सहारा टीवी के कर्मचारी धरन पर बैठे थे। अब देखना यह है कि सहारा प्रबंधन इन कर्मचारियों को मना पाता है या फिर आंदोलन उग्र रूप धारण करता है।

  • Related Posts

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    Sahara India Mass Communication और Sahara India TV…

    Continue reading
    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया