Noida News : कफ सिरप बनाने वाली मैरियन बायोटेक पर केंद्र सरकार सख्त, मनसुख मांडविया बोले-नोएडा में कंपनी के कामों पर लगी है रोक

कंपनी पर उठते सवालों के बीच मैरियन बायोटेक के कानूनी मामलों को देखने वाले हसन हैरिस ने 29 दिसंबर को एक बयान में कहा है कि हमारी तरफ से गत 10 सालों में कोई समस्या नहीं आई है।
उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर कफ सिरप के प्रयोग से हुई बच्चों की मौतों पर केंद्र सरकार सख्त नजर आ रही है। बता दें कि नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक कंपनी द्वारा निर्मित खांसी की दवा डॉक-1 मैक्स के प्रयोग से 18 बच्चों की मौत का दावा है। इस कफ सिरप पर सवाल उठने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि नोएडा में इस सिरप को बनाने वाली कंपनी मैरियन बायोटेक की सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

मांडविया ने कहा है कि सरकार इस पूरे मामले में नजर बनाए हुए है। जांच चल रही है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों और उत्तर प्रदेश की औषधि विभाग के एक दल ने 29 दिसंबर को नोएडा में मैरियन बायोटेक कंपनी में निरीक्षण किया। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि भारत में मैरियन बायोटेक कंपनी अपनी खांसी की दवा डॉक-१ मैक्स नहीं बेचती और इसका निर्यात केवल उज्बेकिस्तान को लिया गया है।
वहीं मनसुख मांडविया ने कहा है कि कफ सिरप से जुड़े आरोपें की सूचना पाने के तुरंत बाद ही सीडीएससीओ और यूपी ड्रग कट्रोल की एक-एक टीम ने मैरियन बायोटेक की नोएडा सुविधा का संयुक्त निरीक्षण किया। बता दें कि इस कंपनी में यह दवाई बनाई जाती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कंपनी पर उठते सवालों के बीच मैरियन बाटोटेक के कानूनी मामलों को देखने वाले हसन हैरिस ने 29 दिसंबर को एक बयान में कहा कि हमारी ओर से गत 10 सालों में कोई समस्या नहीं आई है। फिलहाल इस मामले में दोनों देशों की सरकारें जांच कर रही हैं। हमारी जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। हैरिस ने कहा कि मामले की जांच सरकार कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद हम इस पर गौर करेंगे।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!