Buds Act : निवेशकों को उनका भुगतान दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश शासनादेश जारी 

ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार को मिली है बड़ी कामयाबी : मदन लाल आज़ाद 

ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आज़ाद ने बयान जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में उनके संगठन की लड़ाई को बड़ी कामयाबी मिली है। मदन लाल आज़ाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों को उनकी जमा राशि वापस दिलाने और ठग कम्पनीज एवं सोसाइटीज के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में अपर जिलाधिकारी राजस्व को उत्तर प्रदेश के वित्तीय संस्थानों में निवेशकों के हित संरक्षण अधिनियम 2016 के अंतर्गत सक्षम अधिकारी नियुक्त कर दिया है जो अनियमित जमा योजनायें पाबन्दी कानून 2019 बड्स एक्ट के अंतर्गत नियुक्त सक्षम अधिकारी अपर आयुक्त और भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं प्रभाग को अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर राज्य में सख्ती के साथ कानून की अनुपालना सुनिश्चित कराएंगे और पीड़ितों का भुगतान तय समय सीमा में करेंगे।
दरअसल मदन लाल की अगुआई में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार बड्स एक्ट के तहत पूरे देश में निवेशकों के पक्ष में ठगी कंपनियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आज़ाद दूसरी भारत यात्रा पर हैं। वह लगातार बडस एक्ट के तहत ही निवेशकों को पैसा मिलने की बात कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि 23 मार्च तक या तो निवेशकों का भुगतान करा दिया जाएगा नहीं तो 23 मार्च को दिल्ली में लाखों निवेशक जुटेंगे और केंद्र सरकार को निवेशकों का पैसा देने के लिए मजबूर कर देंगे। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से ठगी कंपनियों पर कार्रवाई के साथ ही निवेशकों के पैसे देने का शासनादेश जारी हुआ है, उससे लगने लगा है कि अब निवेशकों को कुछ राहत मिल सकती है।
  • Related Posts

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से लेकर झारखंड CID तक… करोड़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!