Indian Politics : रिमोट से नहीं चलते तो राहुल गांधी को कांग्रेस से निकालें मल्लिकार्जुन खड़गे, सेना पर विवादित बयान का लेकर बीजेपी हमलावर

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने कर रहे हैं प्रयास
भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई करने वाली टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर शनिवार को तीखा हमला बोला। भाजपा ने मांग उठाई कि कांग्रेस को उन्हें फौरन पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

रिमोर्ट से नहीं चलते मल्लिकार्जुन तो राहुल गांधी को पार्टी से निकालें

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रिपोर्ट से संचालित नहीं होते हैं और अगर विपक्षी दल देश के साथ खड़ा है तो राहुल गांधी को उनकी टिप्पणियों के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया है और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा है।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि 1962 याद कर लीजिए, तब दषश की हालत क्या थी ? तब चीन ने देश के कितने भू-भाग पर कब्जा किया था ? जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब छोटे-छोटे देश हमें डराते थे। अब भारत की ओर कोई आंख उठाकर नहीं दे सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना को अपमानित करने वाला है। हम कांग्रेस और राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं। उनसे यह भी मांग करते हैं कि देश की जनता और देश के बहादुर जवानों से माफी मांगें। गौरव भाटिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने दुश्मन देशों के साथ समझौता किया हुआ है कि जब भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाएगी राहुल गांधी और कांग्रेस सेना का मनोबल तोड़ने का काम करेगी। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि गत आठ सालों में भारत की एक इंच जमीन भी कब्जा नहीं की गई है। उधर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि यह 1962का भारत नहीं बल्कि 2022 भारत है। डोकलाम की घटना के दौरान राहुल गांधी ने चीनी दूत से मुलाकात की थी। ऐसा लगता है कि वह चीनियों के समर्थन में हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि शायद कांग्रेस और राहुल गांधीु को भारतीय सेना पर भरोसा नहीं है पर हमें हमारी सेना पूर्ण विश्वास है। भारतीय सेना इतना मजबूत है कि सर्जिकल स्ट्राइक भी करती है और अतिक्रमण करने वालों को करारा जवाब भी देती है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार