Sahara Protest : आंदोलन में कोई फेरबदल नहीं, 9 नवम्बर को रीजनल और 15 को जोनल कार्यालयों पर होगा धरना-प्रदर्शन : अभय देव शुक्ला

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा-सहारा प्रबंधन के भ्रमित करने में न आएं कार्यकर्ता

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला ने एक बयान जारी कर कहा है कि भुगतान को लेकर 9 नवम्बर को रीजनल और 15 नवम्बर को जोनल कार्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर सहारा प्रबंधन कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहा है। भ्रमित किया जा रहा है कि 9 और 15 नवम्बर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सब आंदोलन को कमजोर करने का सहारा प्रबंधन का षड्यंत्र है। आंदोलन को करने वाले हम हैं तो रद्द भी हम ही करेंगे। ऐसा कुछ नहीं है। कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

9 नवम्बर को रीजनल और 15 नवम्बर को जोनल कार्यालयों पर प्रदर्शन होना है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ थाली और करछू लेकर प्रदर्शन में पहुंचें और इस सोयी हुई सरकार को जगाने का काम करें तथा सुब्रत राय को ललकारें  कि हम किसी भी हालत में अपना पैसा लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुब्रत राय के सभी काम चल रहे हैं। यहां तक सहारा की सभी संपत्ति सही सलामत है फिर भी निवेशकों को पैसा नहीं दिया जा रहा है। जिन निवेशकों और जमाकर्ताओं ने सुब्रत राय को फर्श से अर्स पर पहुंचाया वही सुब्रत राय अब इन निवेशकों और जमाकर्ताओं को मारने पर लगे हंै। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा निवेशकों और जमाकर्ताओं को मरने नहीं देगा। किसी भी हालत में सहारा इंडिया से पैसा दिलवाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 9 नवम्बर और 15 नवम्बर का आंदोलन ऐसा होना चाहिए कि न केवल सहारा प्रबंधन बल्कि सरकारों की चूलें भी हिल जाएं।

उन्होंने पैसा लेने के लिए सरकारों को भी अपनी ताकत दिखानी होगी। जो लोग कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं उन्हें भी मुंहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि आंदोलन अपना असर दिखा रहा है। सहारा प्रबंधन और सरकारें आंदोलन के दबाव में हैं बस थोड़ी सी मेहनत और करनी है और सहारा इंडिया को पैसा देना ही पड़ेगा।

  • Related Posts

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से लेकर झारखंड CID तक… करोड़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा