Delhi News : आप नेता सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

प्रवर्तन निदेशालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की शिकायत की थी, इसी के बाद एमएचए ने रिपोर्ट तलब की है

जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप है। अब इस मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की शिकायत की थी। इसी के बाद एमएचए ने रिपोर्ट तलब की है। ईडी ने गृह मंत्रालय को अपनी शिकायत में कहा है कि सत्येंद्र जैन की जेल के अधिकारियों से मिलीभगत है और उन्हें तमाम रियायत दी जा रही है।
ईडी ने अदालत को इस मामले में एक हलफनामा भी सौंपा है, जिसमें केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि सत्येन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में पैर और पीठ की मालिक समेत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा ही हैं। ईडी ने कोर्ट को बताया कि सत्येंद्र जैन मंत्री भी हैं और वह अपने पद का दुरुपयोग पर अनुचित लाभ उठा रहे हैं।
12 जून से जेल में हैं दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन
ज्ञात हो कि 2 जून को दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लांड्रिांग केस में जेल में बंद हैं। सत्येंद्र जैन की जमानत की याचिका पर 5 नवम्बर को सुनवाई होनी है। सत्यंेद्र जैन की ओर से वरिष्ठ वकील हरिहरन ने कोर्ट को बताया कि जैन किसी भी कंपनी के मालिक खुद नहीं है। इस वजह से उन पर कोई मामला नहीं बनता है। इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। ५ नवम्बर को दिल्ली के मंत्री की जमानत की याचिका प्रवर्तन निदेशालय के वकील भी अपना पक्ष अदालत में रखेंगे।
जेल में अन्य आरोपियों से भी हाती है जैन की घंटों तक मीटिंग
ईडी ने बताया था कि सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन उनसे मिलने के लिए जेल में आती थीं और निर्धारित समय से ज्यादा देर तक उनकी मुलाकात चलती थी। ये पूरी तरह से गलत है सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए ईडी ने आगे बताया कि इस मामले के दो अन्य आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन भी आए दिन सत्येंद्र जैन से मुलाकात करने आते हैं और घंटों उनकी मीटिंग होती रहती है। वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए  कहा था कि सत्येंद्र जैन की सेल से बाहर से कोई नहीं आया है।

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर