Noida News : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में हुई प्रसव पूर्व जांच

दिवाली के चलते इस बार 24 तारीख को नहीं हो सका था क्लीनिक का आयोजन, सभी एफआरयू पर हुई निशुल्क प्रसव पूर्व जांच

नोएडा । मातृत्व स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद की फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक” का आयोजन किया गया। एफआरयू जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगेल, बादलपुर, दादरी और जेवर में एएनसी (प्रसवपूर्व जांच) की गयीं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने बताया- गर्भवती की प्रसव पूर्व मुफ्त जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिस तरह हर माह की नौ तारीख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष आयोजन होता है। उसी तरह हर महीने की 24 तारीख को जनपद की सभी एफआरयू पर “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक” का आयोजन किया जा रहा है। इस बार दिवाली की छुट्टियों के चलते प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन 24 तारीख के बजाय 28 तारीख (शुक्रवार) को हुआ। उन्होंने बताया त्योहार के चलते शासन स्तर से इस बार सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक की तिथि बदल दी गई थी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस पर हर माह की नौ तारीख को प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) के दौरान हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) की पहचान की जाती है। गर्भवती को गर्भ ठहरने के चार माह बाद निशुल्क प्रसव पूर्व जांच कराने के लिए आशा कार्यकर्ता गर्भवती को प्रेरित करती है और उच्च जोखिम वाली गर्भवती की तीन अतिरिक्त एएनसी कराने पर आशा को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भंगेल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. यतेन्द्र ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत केन्द्र पर शुक्रवार को आयोजित क्लीनिक में 24 एएनसी की गयीं, इनमें 12 गर्भवती एचआरपी चिन्हित की गयीं। डा. यतेन्द्र ने बताया क्लीनिक में आयीं महिलाओं को प्रसवपूर्व उचित देखभाल के लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी, उन्हें बताया गया कि कब-कब कौन सी जांच कराना आवश्यक है। इस अवसर सभी गर्भवती को फल व पोषाहार भी वितरित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है,जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके।

एसीएमओ ने बताया- दादरी सीएचसी पर 87 गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच हुई, जिसमें 10 एचआरपी चिन्हित हुईं। जेवर में 27 गर्भवती की जांच में तीन एचआरपी चिन्हित हुई। उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली सभी गर्भवती को सुरक्षित प्रसव के लिए उच्च स्वास्थ्य केन्द्र पर रैफर किया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक गर्भवती की पांच निशुल्क जांच- (ब्लड टेस्ट , ब्लड प्रेशर , यूरिन टेस्ट , हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड) की जाती है। इसके अलावा एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित कई अन्य जांच भी निशुल्क की जाती हैं। डा. भारत भूषण ने बताया जनपद में वर्तमान में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगेल, बादलपुर, दादरी और जेवर में एफआरयू हैं।

 

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत