Madhya Pradesh News : कांग्रेस नेता के टॉयलेट साफ करने वाले बयान पर भड़के शिवराज के मंत्री, कहा-साबित कर पाएंगे, वो किसका साफ कर ऊपर उठे हैं

Madhya Pradesh News : ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता मुकेश नायक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इतनी निर्लजता के साथ हल्के स्तर पर उतरकर अगर कोई बात कही जाती है तो इससे उनका स्तर तय होता है।
कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश नायक के टॉयलेट की सफाई वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट तक जाता नजर आ रहा है। मुकेश नायक के बयान पर अब शिवराज सरकार में खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नेता को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। मंत्री ने मिड डे मील को लेकर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों को कांग्रेस नेता साबित करें, वरना वह कोर्ट जाएंगे।
वहीं टॉयलेट की सफाई वाले बयान को लेकर भी शिवराज के मंत्री ने कांग्रेस नेत को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भी बताएं कि वह किसका टॉयलेट साफ करके इतनी ऊपर तक पहुंचे हैं। ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इतनी निर्लजता के साथ हल्के स्तर पर उतरकर अगर कोई बात कही जाती है तो इससे उनका स्तर निश्चित रूप से तय होता है कि वह किस स्तर के व्यक्ति हैं।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेता मंत्री के टॉयलेट की सफाई की बात करते हैं और इसी से सारी चीजें चलती हैं तो मैं उन्हीं से पूछना चाहता हूं कि वह किसकी टॉयलेट साफ करके ऊपर उठे हैं। मंत्री ने कहा कि किसी के बारे में ऐसी बातें बोलना आसान है लेकिन क्या वह इसको साबित कर पाएंगे। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने पन्ना में स्थानीय विधायक और मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पर अवैध खनन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गये थे। इसके साथ ही उन्होंने मिड डे मील और राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उन्हें पता है कि जो पंचायत के सीईओ मंत्री का टॉयलेट साफ करते हैं । इस बयान के बाद दोनों नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’