Sahara India Crime : तो भारी पड़ने वाला है सुब्रत राय को देश के हालत पर बोलना, एक्शन में आई बीजेपी!

Sahara India Crime : सुब्रत राय की गिरफ़्तारी को उत्तर प्रदेश लखनऊ और मुंबई के लिए रवाना हुई मध्य प्रदेश रतलाम की पुलिस 

तो क्या सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय का स्वतंत्रता दिवस पर देश के हालात पर दिया गया बयान उन्हें भारी पड़ने वाला है। मध्य प्रदेश की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ और मुंबई पहुंच चुकी है। वैसे भी सुब्रत राय के स्वतंत्रता दिवस पर जारी किये गये अपने संदेश में देश के हालात को लेकर न केवल नफरत वाली बात कही थी बल्कि देश के हालात ठीक न होना भी उन्होंने प्रमुखता से अपने संदेश में लिखा था। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने सुब्रत राय के बयान को बहुत गंभीरता से लिया था। मध्य प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता ने सुब्रत राय के निवेशकों का भुगतान न करने पर नाराजगी जताते हुए उन पर कार्रवाई करने के अलावा निवेशकों का भुगतान दिलवाने की मांग पार्टी हाईकमान से की थी। भाजपा प्रवक्ता के बयान के बाद मध्य प्रदेश पुलिस का यह एक्शन देखा जा रहा है।

अपनी माता के निधन पर पैरोल पर जेल से बाहर आये सुब्रत राय  की गिरफ्तारी की कवायद अब तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश रतलाम जिले के जावरा की दो पुलिस टीमें सुब्रत राय की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ और मुंबई के लिए रवाना हुई हैं। सुब्रत राय पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में एफ आई आर दर्ज हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए हैं।

देशभर में लाखों निवेशकों के अरबों खरबों रुपए डकार बैठी सहारा इंडिया कंपनी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रतलाम जिले के जावरा का है जहां सुब्रत राय सहित उनके कई अधिकारियों के खिलाफ निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं।

दरअसल उन आरोप है कि अकेले रतलाम जिले में लगभग डेढ़ अरब रुपए से ज्यादा लोगों का सहारा को लौटाना है लेकिन कंपनी की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया है। धन को दोगुना और तीन गुना करने का लालच दिखाकर कंपनी ने हजारों निवेशकों से पैसा तो निवेश करवा लिया लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटाया जा रहा है। ऐसे में वीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में जन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर पर आंदोलन हुआ था और उसके बाद थाने में एफ आई आर दर्ज की गई। मामला कोर्ट में पहुंचा और सुब्रत राय सहारा और अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी हुए। इस मामले में सहारा के उज्जैन संभाग के मैनेजर देवेन्द्र शर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अकेले रतलाम जिले में 60000 खाताधारकों का 80 करोड़ मूलधन और डेढ़ गुना तक ब्याज की राशि बकाया है, ऐसा जन संघर्ष मोर्चा के प्रभारी गिरजा शंकर दायमा का कहना है। अब जावरा से पुलिस की दो टीमें एक मुंबई और एक लखनऊ भेजी गई है और सुब्रत राय की गिरफ्तारी की कवायद तेज हो गई है।

  • Related Posts

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    Sahara India Mass Communication और Sahara India TV…

    Continue reading
    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार