उत्तर कोरिया की परमाणु, मिसाइल गतिविधियों की निगरानी कर रहा सियोल

सियोल, दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ निकट सहयोग से उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल गतिविधियों की निगरानी कर रहा है। ये जानकारी सियोल में एकीकरण मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा उन रिपोटरें के बाद आई है जिनमें बताया गया कि उत्तर कोरिया अपने मुख्य योंगब्योन परिसर में परमाणु रिएक्टर का संचालन जारी रखे हुए है।

हाल ही में उपग्रह इमेजरी का हवाला देते हुए एक अमेरिकी निगरानी वेबसाइट 38 नॉर्थ ने बुधवार को कहा कि 5-मेगावॉट रिएक्टर से निकलने वाली भाप का पता चला है, जिससे यह संकेत मिलता है कि कम से कम एक जनरेटर चालू है।

रिपोर्ट पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर, उप मंत्रालय के प्रवक्ता चा डक-चुल ने खुफिया मामलों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि सरकार उत्तर कोरिया की परमाणु सुविधाओं पर नजर रख रही है।

उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा, “सरकार दक्षिण कोरिया-अमेरिका के करीबी समन्वय के तहत उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल गतिविधियों की निगरानी जारी रखे हुए है।”

“दक्षिण और उत्तर कोरिया परमाणु मुक्त कोरियाई प्रायद्वीप के साझा लक्ष्य पर सहमत हुए, जिसके लिए दोनों पक्षों को संयुक्त रूप से प्रयास करना चाहिए।”

चा ने कहा, सरकार 2017 में एक नई अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के प्रक्षेपण को चिह्न्ति करने के लिए उत्तर कोरिया में एक घटना के संभावित संकेतों की निगरानी कर रही है, अब तक कोई असामान्य गतिविधियों का पता नहीं चला है।

Related Posts

बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी
  • TN15TN15
  • August 13, 2026

नई दिल्ली। भारत सरकार ने सामरिक रूप से…

Continue reading
चीनी ड्रैगन पर भारत का ‘मैप स्ट्राइक’! अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदलने से बीजिंग में क्यों मची खलबली?
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है