Madhya Pradesh news : पति को नाले में जिंदा बहाया, सास से 22 महीने तक बेटा बनकर बात करता रहा प्रेमी, ननद के शक से खुली पोल

Madhya Pradesh news : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पत्नी ने पति को नींद की गोलियां खिलाकर नाले में बहा दिया, परिवार से झूठ बोला कि वह बेहतर नौकरी की तलाश में गुजरात चले गए हैं। 22 महीने तक प्रेमी बेटा बनकर बात करता रहा।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 28 साल की महिला ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर दी। वारदात को इस तरह से अंजाम दिया गया कि किसी को उसपर शक नहीं हुआ। इसके बाद वह 22 महीने से प्रेमी के साथ रह रही थी। मगर कहते हैं ना सच्चाई एक दिन सामने आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ महिला के साथ हुआ। ननद के एक शक ने उसकी सारी होशियारी पर पानी फेर दिया। अब प्रेमी और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

महिला ने पति को नींद की गोलियां खिलाकर उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे जिंदा नाले में बहा दिया। पुलिस ने जहां अज्ञात के रूप में उसके क्षत-विक्षत शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं आरोपी ने बुजुर्ग सास और परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि पति को गुजरात में नौकरी मिल गई है। मृतक की पहचान विश्वनाथ सखवार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी का उनके खेत में काम करने वाले मजदूर अरविंद के साथ अवैध संबंध थे।

नींद की गोलियां खिलाकर नाले में बहाया

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ योजना बनाई। प्लान के अनुसार, उसने 23 नवंबर 2020 की शाम को पति को नींद की गोलियां खिलाईं। जब वह सो गया तो उसके कपड़े उतारकर अरविंद की मदद से उसे नाले में बहा दिया। उसके डूबने पर दोनों मौके से फरार हो गए। अरविंद ने विश्वनाथ को पानी में फेंकने से पहले उसके फोन से सिम निकाल दिया था।
24 नवंबर 2020 को सरायछोला थाने को सिकरौडा नहर में एक शव मिला था। शव को मछलियों ने खाया हुआ था और गलने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद लावारिस के रूप में दफना दिया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण डूबना बताया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

प्रेमी बेटा बनकर करता था बात

इस बीच विश्वनाथ की 80 वर्षीय मां ने अपने बेटे के बारे में पूछताछ की तो पत्नी ने कहा कि वह बेहतर नौकरी की तलाश में गुजरात चला गए हैं। सात महीने बाद विश्वनाथ की पत्नी मुरैना चली गई और अरविंद के साथ रहने लगी। विश्वनाथ की मां अक्सर उससे बात करने की जिद किया करती थी। अरविंद हर बार अपने फोन में सिम कार्ड बदलता विश्वनाथ बनकर बात करता था। बुजुर्ग मां उसकी आवाज नहीं पहचान पाई।

ननद के शक ने पहुंचाया जेल

यह सिलसिला 22 महीने तक चलता रहा और मृतक की मां को यह भरोसा था कि उसका बेटा जिंदा है और एक दिन उसके पास लौट आएगा। हाल ही में पास के गांव में रहने वाली विश्वनाथ की बहन वंदना ने भाभी से संपर्क किया और भाई से बात करवाने को कहा। अरविंद ने फोन उठाया और बात शुरू की तो वंदना को शक हुआ। उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भाभी और उनके प्रेमी की काली करतूत की सच्चाई सामने आ गई।

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए