Crime : उरई में महिला ने नशेड़ी पति को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

एक व्यक्ति के नशा करने से तंग आकर उसकी पत्नी ने उसे कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला मामला उरई शहर क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेड़ा की है। पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने खुद कोतवाली पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी महिला ने बताया कि पति नशा कर उससे झगड़ा करता था। गुस्से में आकर उसने उसे कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल इस महिला का पति संदीप अक्सर शराब के नशे में घर आता था और इसी बीत को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। संदीप अक्सर संध्या को पीटता भी था। ये लोग उरई के मोहल्ला उमरा खेड़ा में आरएनटी स्कूल के पीछे रह रहे थे। रविवार की रात भी दोनों के बीच विाद हुआ था और मामला इतना बढ़ गया कि संध्या ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाकर संदीप पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगते ही संदीप घायल होकर जमीन पर जा गिरा। उसके जमीन पर गिरते ही महिला महिला घर से निकल गई।

आसपास के लोगों को जब मामले की खबर लगी तो पुलिस का इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने संध्या की खोजबीन शुरू की इसके कुछ ही देर बाद वह खुद ही कोतवाली पहुंचकर गई। उसने अपने बारे में बताया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संध्या ने पुलिस को बताया कि पति के रोज-रोज की नशेबाजी और झगड़े से वह तंग आ गई थी और अचानक उसे गुस्सा आ गया और पति को कुल्हाड़ी के मारी। सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पड़ोसियों ने पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े की जानकारी दी है।

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी