Meerut News : शराब पीने से मना किया तो दारोगा को पीटा, फाड़ दी वर्दी

मेरठ के वेदव्यासपुरी में शराब पी रहे एक युवक को पुलिस ने मना किया तो आरोपी ने दरोगा के ऊपर बोतल फोड़ दी। इतना ही नहीं मारपीट करते हुए दरोगा और पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। नशे में आरोपी ने वर्दी तक उतरवाने की धमकी देते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने में भी आरोपी ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मलियाना का रहने वाला एक युवक वेद व्यासपुरी में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। पुलिस गश्त करते हुए पहुंची तो युवक के दोस्त भाग गये। युवक को पुलिस ने शराब पीने के मना किया इसके बाद शराबी युवक ने बीयर की बोतल दारोगा पर फोड़ दी और मारपीट की। इतना ही नहीं वर्दी तक फाड़ दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आरोपी युवक ने पुलिस को दौड़ा लिया। हालांकि बाद में आसपास के लोगों की मदद से शराबी युवक को दबोच लिया गया। पहले तो युवक की पिटाई की। इसके बाद पुलिस का सौंप दिया।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?