द न्यूज 15
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा लगा था कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के एक साथ आने के बाद ऐसा लगा था कि मुलायम कुनबे सब ठीकठाक हो गया है। पर फिर से परिवार में विवाद गहरा गया है। अब सपा विधानमंडल दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज शिवपाल यादव ने दिल्ली जाकर बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) चीफ ओपी राजभर ने कहा है कि अखिलेश को उन्हें बुलाना चाहिए था। परिवार में झगड़े तो होते रहते हैं।
राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह भी कहा कि सरकार की ओर से आज विधायकों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय करने की वजह से सपा गठबंधन के विधायकों की बैठक टाल दी गई है। शिवपाल की नाराजगी को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि जहां परिवार में सैकड़ों लोग हों, कोई न कोई नाराजगी तो होती ही रहती है।
विधायक दल की बैठक में शिवपाल को नहीं बुलाए जाने को लेकर जब सवाल किया गया तो पहले तो उन्होंने यह कहकर टालने की कोशिश की कि उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर कहा कि पता नहीं कि क्यों नहीं बुलाया गया ?ज्यादा जोर देने पर राजभर ने कहा कि शिवपाल सपा के विधायक हैं। सभी को बुलाया जाना चाहिए था। सपा के सिंबल पर जो जीते हैं, सभी को बुलाना कानूनी अधिकार है।
झगड़े के सुलझाने सुलझाने के प्रश्न पर राजभर ने हंसते हुए कहा कि उनके घर के झगड़े में हम क्या करने जाएं? बाद में उन्होंने कहा कि ”दोनों लोगों से मिलेंगे, बात करेंगे तो बताएंगे क्या दिक्कत है ?







