मां से पांच साल से नहीं मिले हैं योगी, बोलीं- पिछले चुनाव में हुई थी मुलाकात 

योगी आदित्यनाथ के बड़े भाई मानेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने आये थे, हमारी आधा घंटे बातचीत भी हुई थी।

द न्यूज 15

देहरादून/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए सीएम पद की शपथ ली। इस मौके पर उत्तराखंड के गढ़वाल में उनके पैतृक गांव पचूर में खुशी का माहौल है। लोग जश्न मना रहे हैं। ज्ञात हो कि योगी आदित्यनाथ ने पांच साल पहले अपनी मां से मुलाकात की थी। तब से वह अपनी मां से नहीं मिले हैं। हालांकि उनकी मां उनके दोबारा सीएम बनने से काफी खुश हैं। वहीं एक टीवी न्यूज ने जब सीएम योगी की मां सावित्री देवी से बात की तो उन्होंने शपथ ग्रहण को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। दरअसल उन्हें हिंदी नहीं आती है। सीएम योगी के गांव पचूर की बात करें तो सीएम योगी भाई यहां रहते हैं। योगी के बड़े भाई मानेंद्र सिंह बिष्ट और छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट हैं। जहां कुछ दिन पहले मानेंद्र सिंह अस्पताल में भर्ती थे तो वहीं अब वो योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह देखेने के लिए अपने गांव पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे योगी आदित्यनाथ मिलने आये थे, हमारी आधा घंटे बातचीच भी हुई थी।
वहीं योगी के छोटे भाई ने बताया कि आज के दिन गांव में सब लोग खुश हैं। गांव में भजन कीर्तन का कार्यक्रम है। साथ में यहां पारंपरिक लोकगीत भी होंगे। महेंद्र सिंह ने बताया कि भाई और मां को सीएम योगी के शपथ लेने का इंतजार है।
वहीं सीएम योगी के परिवार की बात करें तो वो 4 भाई और उनकी तीन बहनें हैं। पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट है। योगी के सबसे बड़े भाई का नाम मानवेंद्र मोहन है। वह एक कॉलेज में काम करते हैं। मानवेंद्र के बाद योगी आदित्यनाथ हैं। वहीं उनके एक भाई शैलेंद्र मोहन सेना में सूबेदार हैं। उनकी तैनाती भारत-चीन बॉर्डर पर है।  (साभार : जनसत्ता)

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर में…

Continue reading
कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

  • By TN15
  • June 18, 2026
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

  • By TN15
  • June 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

  • By TN15
  • June 18, 2026
अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 18, 2026
महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

  • By TN15
  • June 18, 2026
लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए