मोदी कैबिनेट से निकाले जाने पर तृणमूल कांग्रेस में गए बाबुल सुप्रियो बोले- “नफ़रत की राजनीति करती है भाजपा, इसलिए छोड़ी पार्टी”

बाबुल सुप्रियो राजनीति में आने से पहले जाने-माने प्लेबैक सिंगर, लाइव परफॉर्मर, टीवी होस्ट और ऐक्टर थे। वह इसके अलावा लोकसभा से सांसद भी रह चुके हैं

द न्यूज 15 
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट से निकाले जाने पर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, इसलिए उन्होंने यह पार्टी छोड़ दी थी। दरअसल, बाबुल दल बदलने को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने आ चुके हैं। शुक्रवार (18 मार्च, 2022) को उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला नफरत और विभाजनकारी राजनीति (भाजपा में) किए जाने के कारण लिया था। मैं इस तरह की राजनीति से और जुड़ा नहीं रह सकता था।” उनके मुताबिक, ” आसनसोल के लोग जानते हैं कि मैंने कभी भी बंगाल में सांप्रदायिक और संकीर्ण मानसिकता वाली 70:30 या 80:20 जैसी राजनीति का सहारा नहीं लिया और ना ही कभी ऐसा करूंगा।”

सुप्रियो पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। केंद्र में मंत्रिपद से हटाए जाने के कुछ ही दिन बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी। वह बीते सितंबर में भाजपा छोड़कर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी में आ गए थे।

वामपंथी खेमे ने आरोप लगाया था कि साल 2018 में पश्चिम बर्द्धमान जिले के आसनसोल क्षेत्र में हुए दंगों के बाद तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुप्रियो ने धार्मिक भावनाओं को भड़काया था। बैंकिंग क्षेत्र में भी एक्टिव रहे हैं। बतौर बैंकर वह बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ पूर्व में काम कर चुके हैं। हालांकि, अच्छी तनख्वाह मिलने के बाद भी वह अपने काम से खुश नहीं थे, जिसके कुछ समय बाद उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी। बाबुल इसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गए। चूंकि, उनका पूरा परिवार संगीत से जुड़ा रहा है, लिहाजा यहां पैर जमाने में उन्हें अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। आगे नाम हुआ, तो वह ऐक्टिंग भी करने लगे। आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने शत्रुघ्न के खिलाफ अग्निमित्रा को उताराः इस बीच, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ विधायक अग्निमित्रा पाल को उतारा है। वहीं, कोलकाता की बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने पार्टी की महिला मोर्चे की नेता केया घोष को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। दोनों सीटों पर उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा तथा मतों की गिनती 16 अप्रैल को की जाएगी।

Related Posts

Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
  • TN15TN15
  • June 19, 2026

राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

Continue reading
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

  • By TN15
  • June 19, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

  • By TN15
  • June 19, 2026
मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

  • By TN15
  • June 19, 2026
Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

  • By TN15
  • June 19, 2026
सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

  • By TN15
  • June 19, 2026
टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

  • By TN15
  • June 19, 2026
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा