25 मार्च को दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 273 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सपा गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिली थी।

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार का गठन होगा। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। वे 25 मार्च को शाम चार बजे दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्र के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार से अधिक भाजपा के समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।
विपक्ष के नेताओं को भी किया जाएगा आमंत्रित : इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी की है। भाजपा के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, विपक्ष के दिग्गज नेताओं को भी इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि योगी आदित्यनाथ अकेले शपथ लेंगे या फिर उनके साथ कैबिनेट के मंत्रियों को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की और निषाद पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह कुल 273 सीटों पर जीत दर्ज कर सूबे में लगातार दूसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से चुनाव जीता। वे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे।
वहीं, प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और पार्टी ने यूपी चुनाव 2022 में 111 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में सपा के सहयोगी दल रालोद ने 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।

Related Posts

तो हम संसद अटेंड कर लेते

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

Continue reading
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए