12 से 14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू

पहले दिन 110 बच्चों ने लगवाया टीका

द न्यूज 15 

नोएडा। कोविड से सुरक्षा के लिए बड़ों और बुजुर्गों के बाद अब बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ, इसका विधिवत शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौला पर किया। जनपद में पहले दिन 110 बच्चों ने कोविडरोधी टीका लगवाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- जनपद में 12 से 14 साल की उम्र के करीब एक लाख बच्चे हैं। फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौला, दादरी, दनकौर और जेवर पर टीकाकरण शुरू किया गया है। इन केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने इस उम्र के बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों का जल्दी से जल्दी टीकाकरण करा कर उन्हें कोविड से बचाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया- 12 से 14 साल के बच्चों को कोविडरोधी वैक्सीन कोर्बेवैक्स लगायी जा रही है। मेरठ से वैक्सीन प्राप्त हो गयी है और  जरूरत के हिसाब से मंगायी जाती रहेगी। उन्होंने बताया – पहले दिन सीधे टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचे बच्चों को ही टीका लगाया जा सका। उन्होंने बताया सन् 2008, 2009 और 15 मार्च 2010 तक पैदा हुए बच्चों का टीकाकरण होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया अभी शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। फिलहाल विभाग एक लाख बच्चों का लक्ष्य मान कर चल रहा है।

आयु प्रमाण पत्र जरूरी

डा. दोहरे ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को टीका लगवाने आते समय बच्चे का जन्मप्रमाण लाना न भूलें। टीकाकरण के लिए आयु प्रमाण पत्र होना बहुत जरूरी है।

स्कूलों में भी बनेंगे टीकाकरण केन्द्र

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार शीघ्र ही सरकारी और निजी स्कूलों में टीकाकरण केन्द्र बनाए जाएंगे। विभाग इसके लिए तैयारी कर रहा है। 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों के टीकाकरण में स्कूलों की मदद ली गयी थी, इसी तरह 12-14 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण में भी स्कूलों की मदद ली जाएगी।

अभिभावक उत्साहित

12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को टीका लगाए जाने से अभिभावक उत्साहित हैं। खेतान स्कूल में मपढ़ने वाले 13 साल के आदित्य की मां वंदना सक्सेना ने कहा टीकाकरण होने से उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। बिना प्रतिरक्षण के बच्चे को स्कूल भेजने में डर लगा  रहता था। टीका लगने के बाद अब आदित्य को बेखौफ स्कूल भेज सकेंगे।

Related Posts

इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading
‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
  • TN15TN15
  • June 29, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

  • By TN15
  • August 17, 2026
10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

  • By TN15
  • August 17, 2026
नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

  • By TN15
  • August 17, 2026
संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

  • By TN15
  • August 17, 2026
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

  • By TN15
  • August 17, 2026
पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी