पल्स पोलियो अभियान 20 मार्च से, 1100 बूथ बनेंगे

1500 टीम घर-घर जाकर पिलाएंगी बच्चों को ड्राप

 द न्यूज 15 
नोएडा । शून्य से पांच साल के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित करने के लिए जनपद में रविवार (20 मार्च) से पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। जनपद में करीब 3.50 लाख बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया- शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए तैयारियों में जुटा है। जनपद में पोलियो ड्रॉप पीने वाले लक्षित बच्चों की संख्या लगभग 3.50 लाख है। उन्होंने अपील की है कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के माता- पिता अपने क्षेत्र के पोलियो बूथ पर पहुंचकर  बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया-पल्स पोलियो अभियान के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जनपद में करीब 3.50 लाख से अधिक बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1100 बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया- अभियान के दौरान घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी जाएगी। इसके लिए 1500 टीम बनायी गयीं हैं। इसके अलावा100 मोबाइल टीम बनायी गयीं हैं, जो निर्माणाधीन साइट और बस स्टेंड पर फोकस करेंगी।

उन्होंने बताया जो बच्चे अभियान के दौरान किसी कारणवश पोलियो ड्राप पीन से छूट जाएंगे उन्हें मॉपअप राउंड में ड्राप पिलायी जाएगी। यह राउंड 28 मार्च से चलेगा। पल्स पोलियो अभियान में जुटीं टीम कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करेंगी। उन्होंने अभियान में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

गौरतलब है कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में यह वायरस अब भी पाया जाता है। वहां से आने जाने वाले लोगों के जरिये इसके फैलने का खतरा बना  रहता है, इसलिए एहतियात के तौर पर समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है।

Related Posts

Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

Continue reading
Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

  • By TN15
  • June 19, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

  • By TN15
  • June 19, 2026
UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

  • By TN15
  • June 19, 2026
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

  • By TN15
  • June 19, 2026
अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

  • By TN15
  • June 19, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

  • By TN15
  • June 19, 2026
राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर