मैंने उनका लिखा हर शब्द पढ़ा है, पहली कार खरीदी तो शहीद ए आजम के गांव गया, भगवंत मान की भगत सिंह के साथ कनेक्‍शन की पूरी कहानी

द न्यूज 15 

चंडीगढ़। पंजाब के नए सीएम बनने जा रहे भगवंत मान महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह के कितने बड़े फैन हैं, ये इस बात से ही समझा जा सकता है कि जब उन्होंने पहली मारुति कार खरीदी तो वो सबसे पहले सरदार भगत सिंह के गांव खटकड़कलां गए और वहां जाकर उनका आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की।
मान का कहना है कि उन्होंने भगत सिंह का लिखा हर शब्द पढ़ा है। उनकी वजह से ही वो राजनीति में आए। मान कहते हैं कि भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू ने जब सूबे के पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ मिलकर पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई तो वो इससे जुड़े। हालांकि ये पार्टी ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकी। मान का कहना है कि 1929 में जैसे भगत सिंह ने असेंबली में बम फोड़े थे वैसे ही अंदाज में उन्होंने ऐलान किया था कि वो संसद में शब्दों के बम फोड़ेंगे।
अब वो सीएम बने तो भगत सिंह का फोटो हर सरकारी कार्यालय में लगाने का फैसला लिया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ शहीद भगत सिंह का भी चित्र अब पंजाब के सरकारी दफ्तरों में दिखेगा। मान की सोच है कि वो सारे पंजाब को बसंती रंग में रंग डालें। अपने शपथ ग्रहण को यादगार बनाने के लिए उन्होंने सभी से गुजारिश की है कि वो 16 मार्च को होने वाले समारोह में बसंती रंग की पगड़ी और दुपट्टा पहनकर आएं। उनका आह्वान है कि लोग उनकी सरकार से जुड़ें जिससे भगत सिंह के सपनों को सच बनाया जा सके।
ध्यान रहे कि चुनाव 2022 में आप ने जब प्रचार किया तो भगत सिंह को याद दिला लोगों का समर्थन मांगा था। उनका कहना था कि केजरीवाल को सत्ता देकर वो इंकलाब को सच करें। पंजाब को आगे ले जाने के लिए भगत सिंह की सोच को कामयाब बनाना बेहद जरूरी है। ये चीज हर जग दिखी थी।
वैसे भी केजरीवाल की पार्टी तब से भगत सिंह के नाम की माला जप रही है जब अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद उसका जन्म हुआ था। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में भगत सिंह आर्काइव एंड रिसोर्स सेंटर की भी शुरुआत की थी। प्रो. आशुतोष सिंह कहते हैं कि भगत सिंह के जरिए आप क्षेत्रीय भावना को कैश करने का काम कर रही है। उनसे बेहतर हीरे और कौन होगा। पंजाब में तो हर शख्स की जुबां पर उनका नाम है।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी