आदित्य ठाकरे के करीबी के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी, संजय राउत बोले- अब जेल जाएंगे ईडी के अफसर

द न्यूज 15  

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाने वाले शिवसेना के पदाधिकारी और शिरडी ट्रस्ट के सदस्य राहुल कनाल के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी की खबर है। इस छापेमारी पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आयकर विभाग शिवसेना नेताओं और महाराष्ट्र के मंत्रियों आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर रहा है। मुंबई और पुणे में छापेमारी की जा रही है। इससे पहले आईटी विभाग ने बीएमसी के विभिन्न कॉन्ट्रैक्टर्स और शिवसेना नेताओं के कार्यालयों और परिसरों में छापेमारी की थी। इन छापेमारियों पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “केंद्रीय एजेंसियां पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के कुछ चुनिंदा लोगों को क्यों निशाना बना रही हैं … क्या उन्हें दूसरे राज्यों से कोई और नहीं मिलता है, यह एमवीए सरकार पर दबाव बनाने और अस्थिर करने की एक रणनीति है।”
राउत ने चेतावनी देते हुए कहा, “मुंबई पुलिस ईडी अधिकारियों की सांठगांठ से चलने वाले आपराधिक सिंडिकेट और रंगदारी रैकेट की जांच शुरू करेगी। मेरी बात मानिए, ईडी के कुछ अफसर जेल भी जाएंगे।” उन्होंने कहा, “ईडी के कुछ अधिकारी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, ईडी बीजेपी का एटीएम बन गया है और मैंने पीएम को इन अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली का रिकॉर्ड दिया है। ईडी अधिकारियों के गठजोड़ ठेकेदारों, डेवलपर्स और बिल्डरों से उगाही कर रहे हैं।”
शिवसेना नेता ने कहा, “ED और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को यही काम रह गया है कि जहां-जहां शिवसेना का कार्यकर्ता है, जहां-जहां शिवसेना की शाखा है, जहां-जहां शिवसेना के लोग चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहां छापा मारेंगे।”
राउत ने कहा कि पूरे देश में सबके मन में सवाल है कि केवल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ही केंद्रीय जांच एजेसियां चुने हुए लोगों को ही टारगेट क्यों कर रही हैं? अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा ED के छापे हुए हैं।

Related Posts

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

Continue reading
संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

  • By TN15
  • August 17, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

  • By TN15
  • August 17, 2026
CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

  • By TN15
  • August 17, 2026
10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी