फिल्ममेकर का आरोप- कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म के प्रमोशन से ‘द कपिल शर्मा शो’ का इंकार, यूजर्स दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

द न्यूज 15  

नई दिल्ली । ‘द कपिल शर्मा शो’ एक बार फिर विवादों में आ गया है। फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री का कहना है कि कपिल शर्मा की टीम ने उनकी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंकार कर दिया है। उनका आरोप है कि कपिल के शो पर केवल बड़े स्टार्स को ही बुलाया जाता है। क्योंकि उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कॉमर्शियल स्टार्स नहीं हैं, इसलिए उन्हें कपिल के शो पर नहीं बुलाया गया।

विवेक रंजन कपिल शर्मा और उनकी टीम से खासा नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल विवेक इन दिनों कश्मीरी पंडितों पर बनी अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन में लगे हैं। हाल ही में जम्मू में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसके बाद से दर्शकों ने इस फिल्म के प्रति अपना प्यार दिखाना शुरू कर दिया है।

फैंस की मानें तो विवेक को इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ पर जाना चाहिए। इतना ही नहीं एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि इस फिल्म को कपिल के शो में प्रमोट करना चाहिए। हम मिथुन दा, अनुपम खेर को एक साथ देखना चाहते हैं।

जिसको जवाब देते हुए फिल्ममेकर ने लिखा, ”कपिल के शो में किसे आमंत्रित किया जाना चाहिए, यह तय करने वाले हम कोई नहीं होते। ये उनकी और शो के प्रोड्यूसर की मर्जी है वो किसे बुलाना चाहते हैं। जहां तक ​​बॉलीवुड का सवाल है, मैं वही कहूंगा जो एक बार श्री बच्चन ने गांधी परिवार के बारे में कहा था: वो राजा हैं हम रंक…।”

इसके बाद उन्होंने अलगा ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ”मैं भी उनका (कपिल शर्मा) फैन हूं। लेकिन यह फैक्ट है कि उन्होंने हमें उनके शो पर बुलाने से मना कर दिया क्योंकि हमारी फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है। बॉलीवुड में नॉन स्टार निर्देशक, लेखक और अच्छे कलाकारों को कोई नहीं पूछता है।”

BJP समर्थक डायरेक्टर ने ‘वाजवान’ को बता दिया ‘वेजीटेरियन’, भड़के कश्मीरी; डिलीट करना पड़ा ट्वीट
बता दें कि विवेक के ट्वीट के बाद कई यूजर्स ट्वीट कर कपिल के शो को बायकॉट करने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कपिल शर्मा कश्मीर फाइल्स के जरिए कश्मीरी पंडितों की सच्चाई दिखाने से इंकार कर रहे हैं। ट्विटर पर #boycottkapilsharma ट्रेंड करने लगा है।

Related Posts

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा…

Continue reading
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है