डिंपल ने CM योगी के कपड़ों के रंग से करा दी ‘जंग’ के कलर की तुलना, BJP बोली- SP नेता सनातन धर्म का कर रहे अपमान

डिंपल यादव के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि जिस भगवे का अपमान सपा नेता कर रही हैं, वह सनातन धर्म, तप, त्याग और बलिदान का प्रतीक है

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जारी है और चुनाव प्रचार भी जारी है। यूपी चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी चुनाव प्रचार में उतर आई हैं। शुरुवाती तीन चरणों में डिंपल यादव के प्रचार न करने से सपा समर्थक हैरान थे। डिंपल यादव ने सिराथू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिस पर विवाद भड़क उठा।
डिंपल यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “यह जो मौजूदा सरकार है, डबल इंजन की सरकार है, बताइए की जंग का रंग कौन-सा होता है? जब लोहे में जंग लग जाती है तब उसका रंग क्या होता है? मुझे लगता है जिस रंग के हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) कपड़े पहनते हैं, उसी रंग (लोहे में जंग) का होता है।”
वहीं डिंपल यादव के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि, “जिस भगवे का अपमान सपा नेता कर रही हैं, वो सनातन धर्म व तप, त्याग, बलिदान का प्रतीक है। महलों में रहने वाले ‘परिवारवादियों’ को एक भगवाधारी से सिर्फ इसलिए इतनी नफरत है कि वो 25 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं? ‘खास वोटबैंक’ को खुश करने के लिए भगवा का अपमान नहीं सहेगा यूपी।”
सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य बनाम पल्लवी पटेल: बता दें कि डिंपल यादव सिराथू में चुनाव प्रचार कर रही थीं। सिराथू से समाजवादी पार्टी और अपना दल (कमेरावादी) की ओर से गठबंधन उम्मीदवार पल्लवी पटेल हैं। पल्लवी पटेल अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। वहीं बीजेपी की ओर से सिराथू से उम्मीदवार राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में केशव मौर्य ने सिराथू से जीत हासिल की थी।
गुल्लू के लिए बिस्किट लेकर जाएं: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अयोध्या में थे और इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा था कि हम परिवार वाले लोग हैं, परिवार में जाते हैं तो कुछ लेकर जरूर जाते हैं। मैं योगी जी को याद दिलाना चाहता हूं कि वह अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेकर जरूर जाएं। जो गुल्लू गोरखपुर में इंतजार कर रहा है, जब जाएं तो बिस्कुट लेकर जाएं।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह