MP चुनाव से पहले किसानों को साधने का प्रयास? कृषि कानून वापसी के बाद मोदी सरकार ने बनाया यह प्लान

कृषि मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए इस कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गृह राज्य मध्य प्रदेश से होगी। शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस कार्यक्रम को लांच करेंगे।

द न्यूज 15 
भोपाल। अगले साल होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को साधने का प्रयास कर रही है। इसी के मद्देनजर कृषि कानून वापसी के बाद अब मोदी सरकार ने किसानों को लुभाने के लिए मेरी पालिसी मेरे हाथ नाम से एक कार्यक्रम लांच करने का प्लान बनाया है। जिसमें किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कागजात दिए जाएंगे।
एक अख़बार में छपे दिल्ली कांफिडेंशियल कॉलम के मुताबिक़ सरकार ने पिछले साल नवंबर महीने में कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद अब देशभर के किसानों के बीच बड़े पैमाने तक पहुंचने का प्लान बनाया है। कृषि मंत्रालय ने देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कागजात को देने के लिए मेरी पालिसी मेरे हाथ नाम का एक कार्यक्रम प्लान किया है।
कृषि मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए इस कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गृह राज्य मध्यप्रदेश से होगी। शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस कार्यक्रम को लांच करेंगे। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 25 हजार किसानों को आमंत्रित किया गया है। कृषि मंत्रालय द्वारा लांच किए गए इस कार्यक्रम को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि अगले साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को हैं।
गौरतलब है कि बीते साल नवंबर महीने में केंद्र सरकार ने किसानों के एक साल से भी अधिक समय तक चले लंबे आंदोलन के बाद कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया था। सरकार ने यह फैसला पंजाब, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले लिया था। हालांकि कृषि कानून वापसी के बाद भी किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को निरस्त करने को तैयार नहीं थे।
प्रदर्शनकारी किसान एमएसपी को लेकर एक कमेटी बनाने, आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दर्ज किए गए सभी केस तुरंत वापस लेने और मृतक किसानों के परिवारजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में केंद्र सरकार ने किसानों की इन मांगों को स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद पिछले साल 11 दिसंबर को प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली की तीनों सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को निरस्त कर दिया था।

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

Continue reading
विकसित भारत @ 2047: मोंटेक सिंह ने बताया मजबूत इकोनॉमी और नए PPP मॉडल का रास्ता

ABP India at 2047 Conclave: ABP Network की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

  • By TN15
  • June 6, 2026
क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?