दो औरतों की प्रेम कहानी का कॉकटेल है ‘खतरा: डेंजरर्स’, गे-लेस्बियन सब्जेक्ट पर ये फिल्में-वेब-सीरीज भी रही हैं चर्चित 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘खतरा: डेंजरर्स’ सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 8 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल, ये फिल्म लेस्बियन संबंधों पर आधारित है। सेंसर बोर्ड ने इसे A सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के मुताबिक फिल्म के सेंसर से गुजरने की उम्मीद नहीं की थी क्योंकि यह दो महिलाओं के बीच एक प्रेम कहानी है, लेकिन धारा 377 के निरस्त होने पर समलैंगिक संबंधों को वैध कर दिया गया है। लेकिन ए सर्टिफिकेट से मैं खुश हूं।
क्या है फिल्म में? फिल्म की कहानी दो औरतों के बीच प्यार और उनके समलैंगिक रिश्तों पर आधारित हैं। जो इस पुरुष प्रधान समाज से असंतुष्ट होकर एक दूसरे की तरफ आकर्षित होती हैं। इस क्राइम थ्रिलर-ड्रामा फिल्म में काफी बोल्ड और इंटिमेट सीन शूट हुए हैं। फिल्म में साउथ फिल्मों की की एक्ट्रेस अप्सरा रानी और नैना गांगुली लीड किरदार में हैं।
समलैंगिक संबंधों पर बनी ये फिल्में-वेब सीरीज भी रही हैं चर्चित: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से पहले भी समलैंगिक संबंधों की पड़ताल करती तमाम फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं। साल 1986 में आई दीपा मेहता की फिल्म ‘फायर’ इस इसी सब्जेक्ट पर आधारित थी। शबाना आजमी और नंदिता दास ने अपने कैरेक्टर से खूब सुर्खी बटोरी थी। उस वक्त एक वर्ग ने इस फिल्म की आलोचना भी की थी।
साल 2004 में आई फिल्म गर्लफ्रेंड में भी लेस्बियन सब्जेक्ट पर आधारित थी। इस फिल्म में ईशा कोपिकर और अमृता अरोड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी हंगामा हुआ था। इसी तरह 2015 में आई हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ भी खूब चर्चा का विषय बनी थी। इसमें भी समलैंगिक रिश्तों की परतों को खंगालने का प्रयास किया गया था। मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थी।
OTT की ये सीरीज भी रही हैं चर्चित: हाल के दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी समलैंगिक संबंधों पर आधारित तमाम फिल्में और वेब सीरीज आई हैं और खूब पसंद किया गया। हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ में लेस्बियन संबंधों को दिखाया गया है। इस सीरीज में प्रिया बापट ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खी बटोरी थी। इसी तरह अल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘द मैरिड विमेन’ भी लेस्बियन सब्जेक्ट पर केंद्रित है। हॉट शॉट्स की वेब सीरीज ‘द नाइट इन मुंबई’ में भी लेस्बियन संबंधों को दिखाया गया है।

Related Posts

नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

Netflix Movie: दुनिया के सबसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म…

Continue reading
‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

  • By TN15
  • June 7, 2026
सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

  • By TN15
  • June 7, 2026
‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

  • By TN15
  • June 7, 2026
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

  • By TN15
  • June 7, 2026
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

  • By TN15
  • June 7, 2026
 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 7, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ