नोएडा में सादगी के साथ दिन में हुई सांसद सुशील मोदी के बेटे की शादी 

बीजेपी सांसद सुशील मोदी के छोटे बेटे की शादी में मेहमानों को ऑनलाइन निमंत्रण दिया गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शादी में पहुंचे। 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के छोटे बेटे की शादी शनिवार (19 फ़रवरी) को नोएडा में बड़े ही सादगी से संपन्न हुई। इस शादी की खास बात यह थी कि शादी में मेहमान ऑनलाइन जुड़े और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस शादी में कई बड़े नेता शामिल हुए जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे।
लोगों को मिला ऑनलाइन निमंत्रण: बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने शनिवार सुबह खुद ट्वीट करके अपने बेटे की शादी के बारे में बताया और जानकारी दी कि उनके बेटे की शादी है और ऑनलाइन लोग जुड़ कर वर वधू को आशीर्वाद दे सकते हैं। सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मेरे कनिष्ठ पुत्र चिरंजीव अक्षय एवं आयुष्मती स्वाति के विवाह समारोह में ऑनलाइन उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद देकर अनुग्रहीत करें।” बता दें कि ऑनलाइन लिंक शनिवार दिन में साढ़े 12 बजे से दिन में ढाई बजे तक के लिए थी।
सुशील मोदी के बेटे की शादी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए, साथ ही साथ बिहार कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल हुए। बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन और मंगल पांडे भी वर वधू को आशीर्वाद देने नोएडा पहुंचे थे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी शादी में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया।
बडे़ बेटे की शादी भी चर्चा में थी: इसके पहले सुशील मोदी के बड़े बेटे की शादी 2017 में हुई थी और यह शादी भी काफी चर्चित रही थी, क्योंकि शादी में मेहमानों को भोजन नहीं कराया गया था। जबकि सुशील मोदी के बड़े बेटे की शादी में देश के कई बड़े नेता शिरकत करने पहुंचे थे, जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भी शामिल थे। शादी के लिए महाराष्ट्र से पंडित बुलाए गए थे और प्रसाद में पटना के नैवैद्यम हनुमान मंदिर का लड्डू प्रसाद दिया गया था।
तेजस्वी ने दिसम्बर महीने में की थी शादी: बता दें कि इसके पहले दिसंबर महीने में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शादी की थी। हालांकि इस शादी को सीक्रेट रखा गया था और एकाएक खबर दी गई कि तेजस्वी यादव की शादी होने वाली है। इस शादी से मीडिया को दूर रखा गया था और सिर्फ वर-वधू के करीबी रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया था। तेजस्वी यादव की शादी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।

Related Posts

तुगलकी निर्णय ले रही सरकार, लोगों का दिल्ली ऑफिस जाना किया मुश्किल! 
  • TN15TN15
  • July 25, 2026

जंतर मंतर और कनॉट प्लेस आसपास के आसपास…

Continue reading
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

जंतर मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तुगलकी निर्णय ले रही सरकार, लोगों का दिल्ली ऑफिस जाना किया मुश्किल! 

  • By TN15
  • July 25, 2026
तुगलकी निर्णय ले रही सरकार, लोगों का दिल्ली ऑफिस जाना किया मुश्किल! 

चोर ही चोर …

  • By TN15
  • July 25, 2026
चोर ही चोर …

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार