“Smart Classroom”, देंगी दिल्ली के सरकारी स्कूलों और स्टूडेंट्स को ‘नई उड़ान’? 

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया 12,430 नए स्‍मार्ट क्‍लास रूम का उद्घाटन 

किया। इस कार्यक्रम के दौरान मनीष सिशोदिया और अन्‍य दिल्‍ली सरकार के मंत्री व नेता मौजूद रहे

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह फोटो शेयर करते हुए कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का सपना दिल्ली में सच हो रहा है। अब यहां अफ़सर और मज़दूर के बच्चे एक ही डेस्क पर एक साथ बैठ कर पढ़ते हैं।
आप सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्‍कूलों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्‍ली की शिक्षा को नई दिशा देने के लिए यहां पर 12,430 स्‍मार्ट क्‍लासरूम (Delhi New Smart Classrooms) की शुरूआत की गई है। इन क्‍लास रूम में कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। यह सुविधा दिल्‍ली के 246 सरकारी स्‍कूलों (Delhi Government Schools) में शुरू किया जाएगा। हालाकि भविष्‍य की दिल्‍ली सरकार की योजना है कि इन क्‍लास रूमों को आगे 20 हजार से अधिक किया जाएगा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 12,430 नए स्‍मार्ट क्‍लास रूम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने कहा कि इन क्‍लासरूमों से शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने देश की राजधानी में शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य को ज्‍यादा महत्‍व दिया है।
क्‍या है स्‍मार्ट क्‍लासरूम : दिल्‍ली सरकार की शिक्षा को अच्‍छा करने के लिए यह एक अच्‍छा पहल माना जा रहा है। इससे सरकारी स्‍कूलों की शिक्षा को और महत्‍व मिलेगा। यह एक ऐसा क्‍लास होगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं दी जाएंगी। इसमें डिजिटल बोर्ड, बड़े टेबल, ऑनलाइन क्‍लासेस और इनडोर गेम जैसी चीजें शामिल हैं। इन क्लासेस के तैयार होने से एरिया बढ़ जाएगा और सुविधाओं के बढ़ने से इस सेशन से ज्यादा छात्रों को स्कूल में दाखिला मिल पाएगा। स्मार्टक्लासरूम के अलावा यहां नई तरह की मेजें, लेटेस्ट लैब्स, बड़ी लाइब्रेरी आदि की भी सुविधाएं दी जाएगी।
स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा और खासियत : दिल्ली सरकार के इन स्मार्ट क्लासरूमों में प्रोजेक्टर और डिजिटल बोर्ड जैसी सुविधांए दी जाएंगी। साथ ही ऑनलाइन क्‍लास की भी सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इन क्‍लासरूमों में सभी अत्‍याधुनिक चीजें उपलब्‍ध कराई जाएंगी। साथ ही नई स्कूल इमारतों में डिजाइनर डेस्क, अत्याधुनिक लेबोरेटरी, मॉडर्न सुविधाओं वाले स्टाफ रूम दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रमों के लिए बड़े हॉल बनाए जाएंगे। इसके अलावा कई और सुविधाएं दी जाती है।
क्‍या है केजरीवाल सरकार का प्‍लान : दिल्ली की केजरीवाल सरकार की भविष्‍य में ऐसे ही कई ओर स्‍मार्ट क्‍लासरूम बनाने की है। इससे शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा और राज्‍य की शिक्षा व्‍यवस्‍था सुधरेगी। दिल्‍ली सरकार का दावा है कि उनकी सरकार ने शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य को अधिक बढ़ावा दिया है और आगे भी देगी।

Related Posts

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

विजयादशमी पर अधर्म पर धर्म और बुराई पर…

Continue reading
गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’