दरभंगा कांड: जिंदा जलाए गए लोगों के परिवार से मिले पप्पू यादव, CBI जांच की उठाई मांग

द न्यूज 15 

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के जमीन विवाद को लेकर भू-माफिया द्वारा कथित तौर पर भाई-बहन को जिंदा जलाकर मारने की घटना का विरोध बढ़ता जा रहा है। दरअसल, यहां बेखौफ भूमाफियाओं ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक मकान पर जबरन कब्जा करने के लिए चार लोगों को जिंदा जला दिया। इसी बीच गुरुवार को जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव दूसरी बार पीड़ित परिवार से मिलने दरभंगा पहुंचे. यहां वह पीड़ित परिवार से मिलने के बाद भू-माफियाओं पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा, ‘महाराजा ने यह जमीन पीड़ित परिवार को दान में दी थी, लेकिन महाराजा के सुपौत्र कपिलेश्वर सिंह ने बिहार सरकार के एक मंत्री और एक जमीन माफिया के साथ मिलकर इसे बेच दिया। जिस भू-माफिया (शिवकुमार) को जमीन बेची गई, उसने स्थानीय थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों और कुछ पत्रकारों को भी पैसे खिलाए…भूमाफिया ने बीस लाख रुपये खर्च किये हैं जिसमें दरभंगा नगर थाने के प्रभारी को चार लाख जबकि एक अन्य बड़े पुलिस अधिकारी को छह लाख रुपए दिए गए। मामले को दबाने के लिए तीन-चार पत्रकारों को भी एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। इसके साथ ही पप्पू यादव ने मांग की है कि कपिलेश्वर सिंह, भूमाफिया और थाना प्रभारी के बीच की बातचीत के कॉल रिकॉर्ड निकाले जाएं और सरकार कपिलेश्वर सिंह के विदेश जाने पर तत्काल रोक लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में आठ महीने की एक गर्भवती महिला और उसके भाई को जिंदा जलाकर मार दिया गया, इसलिए मामले की विभीषिका को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।
दरभंगा: भूमाफिया ने भाई-बहन को जिंदा जलाया, हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे विपक्षी दल
बता दें कि आग के कारण गर्भवती महिला की कोख में ही उसका आठ महीने का बच्चा मर गया था। यह घटना 10 फरवरी की है। पिंकी के भाई संजय के घर पर कब्जा करने के लिए भूमाफियाओं ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। अब इस घटना के विरोध में विपक्ष और सत्ताधारी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) एक साथ सड़क पर उतर गए हैं।
40 लोगों पर एफआईआर, आठ गिरफ्तार : जमीन और मकान पर जबरन कब्जा करने के लिए भूमाफिया बुलडोजर लेकर पहुंचा था। आरोप है कि जब घरवालों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की गई। भूमाफिया के साथ आए लोगों ने न केवल पिंकी के घर में आग लगा दी बल्कि परिवार के लोगों पर भी पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। घटना में चार सदस्य झुलस गए। वहीं गर्भवती पिंकी, उसके पेट में पल रहा आठ महीने का बच्चा, संजय झा की मौत हो गई। दो लोगों का पटना के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Posts

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर…

Continue reading
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By TN15
  • August 17, 2026
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

  • By TN15
  • August 17, 2026
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द