सहारा अधिकारियों के बहकावे में न आएं निवेशक, जारी रखें लड़ाई : विजय वर्मा 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी ने सहारा पीड़ितों को किया सचेत 

द न्यूज 15 

जयपुर/उदयपुर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी विजय वर्मा ने कहा है कि सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से सावधान रहने की जरुरत है। अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कानूनी कार्रवाई करें और किसी के भी चक्कर में ना आएं।

उन्होंने कहा है कि नया जमा कराने के लिए सबसे पहले अपना पुराना भुगतान मांगे और ज्यादा से ज्यादा की संख्या में जो भी ब्रांच आपकी हो वहां पर उस मैनेजर से लेकर ऊपर के अधिकारियों से एक ही मांग रखें वह है भुगतान। झूठे आश्वासन में ना आएं। विजय वर्मा ने कहा है कि उदयपुर के एक अधिकारी ने खुद का वीडियो बनाकर गरीब जनता को सलाह देने वाले वकील की टीम को और सहारा के खिलाफ आवाज उठाने वाले साथियों को बदनाम करने की कोशिश की। वह अधिकारी बोल रहा है कि भुगतान हो रहे है। विजय वर्मा ने कहा कि ये लोग कुछ अपने रिश्तेदारों का भुगतान करा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इन अधिकारियों के चक्कर में न आकर अपनी लड़ाई जारी रखें। विजय वर्मा का कहना है कि कितने एजेंटों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कंपनी के भुगतान करने वाले बयान को खुली चुनौती दी है।
विजय वर्मा ने कहा है कि क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी में  उनका पैसा कितना सुरक्षित है यह सब निवेशक जान ग गए हैं। इनके झूठी बातों में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने एजेंटों और निवेशकों से अपील की है कि अपने भुगतान के लिए अपने पड़ोसियों को भी बताएं कि सहारा इंडिया में जालसाजी चल रही है। भुगतान को लेकर झूठ बोल रहे हैं आज भी गुमराह कर रहे हैं उदयपुर की जनता को ठगने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Related Posts

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

Continue reading
बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

  • By TN15
  • November 20, 2026
आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

  • By TN15
  • November 20, 2026
सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • By TN15
  • November 20, 2026
CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस