कुमार विश्वास को मिलेगी सुरक्षा? केजरीवाल पर खालिस्तानी दावे के बाद होम मिनिस्ट्री कर रही विचार

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास को केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने अलगाववाद के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अरविंद केजरीवाल ने 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि वह पंजाब के सीएम बनेंगे या फिर खालिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है और कुमार विश्वास की सुरक्षा को खतरे की भी आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि होम मिनिस्ट्री अब कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है।
बुधवार को ही कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे 2017 में अलगाववादी संगठनों से दूरी बनाने की सलाह पर कहा था कि वह पंजाब के सीएम बनेंगे या फिर खालिस्तान के पीएम बन जाएंगे। उनके इस विवाद से सनसनी फैल गई। भाजपा ने उनके इस वीडियो को शेयर किया तो वहीं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मामले की जांच तक की मांग कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास पर पलटवार करते हुए कहा कि आखिर अब तक वह चुप क्यों थे। पंजाब के आप प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि यह एक प्रोपेगेंडा है, जो चुनाव से ठीक पहले फैलाया जा रहा है।
इस पूरे मामले में खालिस्तान का जिक्र होने के चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यही वजह है कि कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उसमें इजाफा किया जा सकता है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है और 20 फरवरी को मतदान किया जाना है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल, बीएसपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक पंजाब कांग्रेस मुख्य़ दावेदार हैं।

Related Posts

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

Continue reading
किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी