दिल्ली में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 739 नए संक्रमित, पांच मरीजों की मौत

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को नीचे आ चुके मामले गुरुवार को फिर बढ़ गए। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि संक्रमण के 739 नए मामले सामने आए। इस दिन महामारी से पांच मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान संक्रमण दर 1.48 फीसद दर्ज की गई है। विभाग ने बताया कि बीते चौबीस घंटे के दौरान दिल्ली में कुल 50,035 नमूनों की कोरोना जांच की गई।
कोरोना संक्रमण के मामले दिल्ली में बीते दिनो तेजी से कम हो रहे थे लेकिन सोमवार के बाद से इसमें फिर इजाफा दिखाई देने लगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 586 मामले आए थे व चार मरीजों की मौत हुई थी ,लेकिन मंगलवार को फिर 756 नए मामले सामने आए व पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह बुधवार को 766 नए मामले सामने आए थे और पांच मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 1.37 फीसद थी।
दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,54,167 हो गई जबकि कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26,091 पर पहुंच गया। अभी भी कुल 123 मरीज आक्सीजन व 40 मरीज वेंटिलेटर के सहारे इलाज करवा रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में 13 जनवरी को कोरोना संक्रमण के 28,867 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के नए मामले घट रहे हैं।

Related Posts

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

Continue reading
व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार