जमानत मिली पर जेल में ही रहेंगे मुख्‍तार अंसारी

द न्यूज 15 
लखनऊ । जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को बुधवार को बड़ी राहत मिली है। गैंगस्टर मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। मुख्तार अंसारी को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। 2011 के गैंगस्टर के एक मामले में मुख्तार अंसारी जेल में बंद हैं। वहीं, इस जमानत के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि उनके ऊपर कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। इस मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्तार पर कई मुकदमे हैं, इसलिए उन्हें जेल में ही रहना होगा।
ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने मुख्तार अंसारी को बेल मिलने के मामले पर कहा कि बाहुबली विधायक को मऊ के दक्षिण टोला में गवाह और गनर की हत्या के मामले में जमानत मिली है, लेकिन अभी उनपर कई केस दर्ज हैं। ऐसे में वह जेल से रिहा नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का आंकलन करने के बाद इस जमानत को चुनौती दी जाएगी और अन्य मामलों में मजबूत पैरवी कराते हुए सजा सुनिश्चित कराई जाएगी।
वहीं, मऊ पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी माफिया मुख्तार अंसारी के जेल से छूटने की खबर का खंडन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, “आईएस 91 गैंग लीडर/ माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ वर्तमान समय में कुल 12 केस दर्ज हैं। इनके खिलाफ गाजीपुर में 4, वाराणसी में एक, आजमगढ़ में एक, बाराबंकी में एक और मऊ में 5 केस दर्ज हैं।”
तीन दशक में पहली बार चुनाव में नहीं उतर रहे मुख्तार : माफिया मुख्तार अंसारी तीन दशक में पहली बार चुनाव में नहीं उतर रहे हैं। मऊ सदर सीट से उनके बेटे अब्बास अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनको समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही सुभासपा ने उम्मीदवार बनाया है। मुख्तार अंसारी मऊ सदर सीट से वर्तमान में विधायक हैं। मुख्तार दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। जबकि दो बार निर्दलीय चुनाव जीतकर वे विधानसभा पहुंचे और एक बार कौमी एकता दल के टिकट पर मऊ सदर से विधायक चुने गए।

Related Posts

उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

एसआर दारापुरी  हाल के दिनों में इलाहाबाद उच्च…

Continue reading
  34 साल पुराने गुनाह की अब मिली सजा, एक हाथ में लाठी और झुकी पीठ लिए कोर्ट पहुंचे 84 साल के ‘दोषी’

बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर