भुगतान के लिए सहारा के ऑफिसों पर करना होगा आंदोलन : विजय वर्मा 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी ने सहारा पीड़ितों के साथ बैठक कर लड़ाई लड़ने का किया आह्वान 

द न्यूज 15 
जयपुर। राजस्थान के सहारा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी विजय वर्मा ने कमर कस ली है। वह अपने गृह जनपद उदयपुर से रोज-रोज प्रशासन को भुगतान दिलाने के लिए दबाव बना रहे हैं। मीडिया को नसीहत दे रहे हैं। निवेशकों और जमाकर्ताओं से कानूनी कार्रवाई और आंदोलन करने का आह्वान कर रहे हैं। बयान जारी कर विजय वर्मा ने कहा है कि अब समय आ गया है कि सहारा भुगतान के लिए युद्धस्तर पर आंदोलन छेड़ना होगा। उन्होंने सहारा पीड़ितों के साथ एक बैठक कर उनको अपनी लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि घर बैठे पैसा नहीं मिलने वाला है। सड़कों पर उतर ही भुगतान मिलेगा। उन्होंने सहारा से भुगतान की लड़ाई लड़ रहे सभी संगठनों से एक मंच पर आकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन पूरे देश में सहारा पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उदयपुर की जनता का 2000 करोड़ रुपए डूबे सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी ने हड़पा हुआ है। सहारा का स्थानीय प्रबंधन पीड़ितों के साथ धोखा करने के लिए पेपर बदलने के लिए नए-नए प्लान बना रहा है। निवेशकों और जमाकर्ताओं का ध्यान भटकाने के लिए प्रशासन को गुमराह करने के लिए नई-नई प्लानिंग की जा रही है। उन्होंने सहारा पीड़ितों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सहारा के आफिसों पर दबाव बनाएं तभी सभी का भुगतान हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि रीजनल मैनेजर और सेक्टर मैनेजर मौका देख कर पतली गली से भाग निकलते हैं और दूसरा स्टाफ आगे का बहाना बनाकर निवेशकों और जमाकर्ताओं को टाल देते हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी को अपने-अपने स्थानीय सहारा के ऑफिसों पर दबाव बनाना होगा।

Related Posts

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी…

Continue reading
CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP शासित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

उमर खालिद तुम्हें कसम है

उमर खालिद तुम्हें कसम है

गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे