गुजरात: सामने आकर खड़ा हुआ शेर, स्कूटी होते हुए भी नहीं भागे  

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/अहमदाबाद। सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला क्लिप वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना गुजरात के एक गांव की है। यहां एक गांव में दो शख्स स्कूटी  पर जा रहे थे कि तभी उनके रास्ते में एक शेर आ गया। हालांकि, दोनों शेर को देखकर घबराए नहीं बल्कि हिम्मत से काम लिया, जिसका नतीजा बड़ा ही सुखद रहा। मतलब, शेर उन्हें अनदेखा कर चुपचाप अपने रास्ते निकल गया।
यह वीडियो आईएफएस सुशांता नंदा ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा- गांव की एक सड़क पर सह यात्री। भारत में हुआ! इस क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक 25 हजार से अधिक व्यूज और हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। नंदा ने अपने अगले ट्वीट में बताया कि ये चौंकाने वाला दृश्य गुजरात का है। इस क्लिप को देख बहुत से यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक ने लिखा- इनकी हिम्मत को दिल से सलाम। जबकि कईयों ने कहा कि उनकी किस्मत अच्छी थी।
इस 21 सेकंड के क्लिप में देखा सकता है कि गांव के एक कच्चे रास्ते पर शख्स स्कूटी से जा रहा है। अचानक उसकी नजर सामने से अपनी तरफ आते शेर पर पड़ती है। वो रुक जाता है। लेकिन शेर नहीं रुकता। वो धीरे-धीरे बंदे की तरफ बढ़ने लगता है, और स्कूटी के नजदीक पहुंचने के बाद वहां से दाईं तरफ छलांग मारता है और जंगल में गायब हो जाता है। इस दौरान स्कूटी पर बैठा शख्स कोई जल्दबाजी या फिर अफरातफरी नहीं दिखाते। वह बड़ी समझदारी से काम लेते हैं, जिसका नतीजा शानदार रहता है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?