किसान विरोधी BJP को सबक सिखाएं, यूपी और उत्तराखंड की जनता से SKM की अपील

द न्यूज 15 
लखनऊ । अराजनैतिक संगठन होने के दावे के बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विरोध का बिगुल फूंक दिया है। 3 केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को लेकर बने 40 किसान संगठनों के मंच ने गुरुवार को यूपी और उत्तराखंड की जनता के नाम खात लिखकर अपील की है कि ‘किसान वोरोधी बीजेपी’ के खिलाफ वोट डालकर इसे सजा दें। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने ट्विटर पर इस खत को साझा किया है, जिसमें उन्होंने भी हस्ताक्षर किया है।
‘किसान आंदोलन का एक सिपाही’ नाम से लिखे गए ओपन लेटर में कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी कांड के बारे में बताते हुए कहा गया है, ”हम किसानों के अपमान करने वाली बीजेपी को सबक सिखाने के लिए आज मुझे आपकी मदद चाहिए। बीजेपी सरकार सच-झूठ की भाषा नहीं समझती, अच्चे-बुरे का भेद नहीं समझती, संवैधानिक और असंवैधानिक का अंतर नहीं जानती है। बस यह पार्टी एक ही भाषा समझती है–वोट, सीट, सत्ता।”

आगे कहा गया है, ”कुछ ही दिनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी 20177 के विधानसभा चुनाव में किसानों से किए अपने वादे से पलट गई। वादा था कि सभी किसानों का पूरा लोन माफ होगा। लेकिन हुआ सिर्फ 44 लाख का और वो भी बस एक लाख रुपए तक का। वादा था कि गन्ने का पेमेंट 14 दिन के भीतर दिलाने का, बकाया पैसे का ब्याज दिलवाने का। वादा था सस्ती और पर्याप्त बिजली का, लेकिन देश की सबसे महंगी बिजली यूपी में कर दी। वादा था फसल की दाना-दाना खरीद का लेकिन धान की पैदावार का तिहाया और गेहूं की पैदावार का छटांस भी नहीं खरीदा।”
बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सजा देने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है, ”इस किसान विरोधी बीजेपी सरकार के कान खोलने के लिए इसे चुनाव में सजा देने की जरूरत है। सजा कैसे देंगे, यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है। आप खुद समझदार हैं। भाजपा का जो नेता आपसे वोट मांगने आए, उससे इन मुद्दों पर सवाल जरूर पूछें। एक किसान का दर्द किसान ही समझ सकता है मुझे विश्वास है कि आप वोट डालते वक्त मेरी इस चिट्ठी को याद रखेंगे।”

Related Posts

‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

शिक्षा के अधिकार, सरकारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती…

Continue reading
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
  • TN15TN15
  • August 8, 2026

भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • August 12, 2026
किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

  • By TN15
  • August 12, 2026
‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप