अरुणाचल के किशोर को चीन ने दिए थे बिजली के झटके, लात घूंसों से की पिटाई, पिता का आरोप

द न्यूज 15 

ईटानगर। कुछ दिन पहले चीनी सेना द्वारा किडनैप किए गए अरुणाचल प्रदेश के किशोर को लेकर उसके पिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने उनके बेटे को बिजली के झटके दिए थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश से चीनी सेना द्वारा कथित तौर पर अगवा किए गए भारतीय किशोर को उसके परिवार के साथ फिर से मिला दिया गया है। जिला उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने बताया कि भारतीय सेना ने सोमवार शाम अपर सियांग जिले के तूतिंग में आयोजित एक समारोह में मिराम तोरान को उसके माता-पिता से मिला दिया। घर लौटने पर स्थानीय प्रशासन और पंचायत नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
चीनी सेना ने 27 जनवरी को वापस सौंपा था भारतीय नागरिक : 17 वर्षीय मिराम को चीनी सेना ने 18 जनवरी को वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास लुंगटा जोर इलाके से कथित तौर पर किडनैप किया था। वह अपने दोस्त जॉनी येंग के साथ शिकार के लिए गया था। जॉनी येंग मौके से भागने में सफल रहा और उसने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। चीनी सेना ने मिराम को 27 जनवरी को अंजाव जिले के किबिथू में वाचा-दमई संपर्क बिंदु पर भारतीय सेना को सौंप दिया, जहां उसे क्वारंटाइन किया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।
चीन ने आंखों पर पट्टी बांधकर रखा : इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मिराम के पिता ओपांग तोरान ने कहा कि उनका बेटा मानसिक रूप से थका हुआ था क्योंकि पूरी घटना ने उसे डरा दिया था। पिता ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से अधिक समय तक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की हिरासत में रहने के दौरान उसे बांधकर रखा गया और आंखों पर पट्टी बांधी गई थी। उन्होंने बताया, “वह अभी भी सदमे में है। उसे पीठ में लात मारी गई थी और शुरू में एक हल्का बिजली का झटका दिया गया था। उसे ज्यादातर समय आंखों पर पट्टी बांधकर रखा गया था और कैद के दौरान उसके हाथ बंधे हुए थे। उन्होंने उसे तभी खोला जब खाने का समय होता था। लेकिन, उन्होंने उसे पर्याप्त भोजन मुहैया कराया।”

Related Posts

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

खाड़ी क्षेत्र में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य…

Continue reading
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान वॉर ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार