निर्दयी मां ने अपनी मासूम बच्ची को भालू के सामने फेंक दिया!

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । कई बार सोशल मीडिया पर आनंद देने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान और परेशान हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक निर्दयी मां ने अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को भालू के सामने फेंक दिया। यह सब तब हुआ जब वह मां एक चिड़ियाघर में थी और भालू के बाड़े के सामने से गुजर रही थी।
दरअसल, यह घटना उजबेकिस्तान के ताशकंद स्थित एक चिड़ियाघर की है। मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां करीब तीन साल की मासूम एक छोटी बच्ची अपनी मां के साथ चिड़ियाघर देखने आई थी। मां उसे भालू दिखाने के लिए उसके बाड़े की रेलिंग के पास खड़ी हो गई, इसके बाद महिला ने जानबूझकर बच्ची को अपने हाथों से छोड़ दिया। जैसे ही यह घटना सामने आई हड़कंप मच गया। चिड़ियाघर के कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए और वहां बच्ची के पास पहुंच गए। गनीमत इस बात की रही कि भालू ने बच्ची को सूंघा और वहां से दूर चला गया। तब तक कर्मचारियों ने भालू को बाड़े के दूसरे हिस्से में बंद कर दिया और बच्ची को बचा लिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसे मामूली चोटें लगी हैं।

Related Posts

ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

ईरानी विमान में यात्रियों का मौत से सामना…

Continue reading
PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की