77 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार

हिन्दी और मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। ये दिग्गज अभिनेता काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 5 नवम्बर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेश्कर अस्पताल में भर्ती थे। उनकी बॉडी के कई पार्ट्स काम करना बंद कर दिये थे, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

डाक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका और 77 साल की उम्र में विक्रम गोखले इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गये। आज शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। एक्टर के निधन की खबर से हिन्दी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस भी एक्टर को श्रद्दांजलि दे रहे हैं।

न्यूज एजेंसी के अनुसार शनिवार को अभिनेता की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जाता है कि उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखना ही उचित समझा।
बेटी ने की निधन की पुष्टि : बालीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोफले की बेटी ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हम यह पुष्टि करते हंै कि विक्रम गोखले का आज दोपहर निधन हो गया है। हमारा इस मुश्किल समय में समर्थन करने और पिता जी के लिए प्रार्थना करने के लिए सभी को धन्यवाद।

  • Related Posts

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    मार्क्सवादी विचारधारा के प्रखर योद्धा, जन-आंदोलनों की बुलंद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं

    • By TN15
    • August 14, 2026
    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं