Noida News : सीपीआईएम व मजदूर नेता मिथिलेश गुप्ता का निधन, कार्यकर्ताओं व परिजनों ने दी अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई

नोएडा । सीपीआईएम यूसुफपुर चक शाहबेरी ब्रांच सचिव, पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन गौतम बुध नगर के उपाध्यक्ष, सीटू जिला कमेटी सदस्य, व यूसुफपुर चक शाहबेरी रेहड़ी पटरी बाजार कमेटी के अध्यक्ष कामरेड मिथिलेश गुप्ता का 29 नवंबर 2022 को अचानक हृदय गति रुक जाने के चलते निधन हो गया।

सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव राम स्वारथ, माकपा नेता नरेंद्र पांडे, जनवादी महिला समिति की नेता रोमा शर्मा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं, परिजनों व पटरी दुकानदारों, मजदूरों ने अपने प्रिय नेता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कॉमरेड मिथिलेश गुप्ता को लाल सलाम, मिथिलेश गुप्ता अमर रहे, मेहनतकशों के नेता को लाल सलाम के नारों व लाल झंडे के साथ अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार हिंडन नदी श्मशान घाट सेक्टर- 63, नोएडा पर किया गया। गंगेश्वर दत्त शर्मा ने व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिथिलेश गुप्ता के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया और और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी व मजदूर संगठन सीटू उनके साथ है।
माकपा नेता नरेंद्र पांडे ने कहा कि 55 वर्षीय साथी मिथिलेश गुप्ता के अचानक निर्धन से सीपीआईएम व मजदूर आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है आम नागरिकों के जन मुद्दों और रेहड़ी पटरी दुकानदारों के हितों की हिफाजत के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्षो को हमेशा याद रखा जाएगा।

  • Related Posts

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    आज महान क्रांतिकारी, महान विचारक और भारत माता…

    Continue reading
    अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

    एस. आर. दारापुरी    “भगत सिंह शायद एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी