भारत में कोरोनावायरस के 7,081 नए मामले, 264 लोगों की मौत

नई दिल्ली| भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 7,081 मामले सामने आए हैं जबकि 264 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,77,422 हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को साझा किए। बीते एक दिन में कुल 7,469 लोग ठीक हुए और उन्हें छुट्टी दे दी गई, जिससे कुल रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,78,940 हो गई।

देश में कोरोनावायरस के 83,913 सक्रिय मामले हैं। यह बीते 570 दिनों में सबसे कम है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार अब तक कुल 66,41,09,365 सैंपल का कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया जा चुका है। इसमें से बीते एक दिन में 12,11,977 का परीक्षण किया गया।

देश में अब तक 1,37,46,13,252 (1.37 करोड़) लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 76,54,466 को शनिवार को कोरोना का टीका लगाया गया। यह 1,44,53,135 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 17.54 करोड़ (17,54,66,041) से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लोगों को दिया जाना है।

Related Posts

द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

Continue reading
आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!