60वां स्वतंत्रता दिवस : 300 से ज्यादा तंजानियावासी माउंट किलिमंजारो पर करेंगे चढ़ाई

डोडोमा | तंजानिया के 60वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 9 दिसंबर को 300 से ज्यादा तंजानिया के लोग अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी और दुनिया के सबसे ऊंचे स्वतंत्र पर्वत माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करेंगे। यह जानकारी एक मंत्री ने रविवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, माउंट किलिमंजारो, तंजानिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जो समुद्र तल से लगभग 5,895 मीटर ऊपर है। इस पर दुनियाभर के लगभग 50,000 ट्रेकर्स पर्वत के शिखर तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। प्राकृतिक संसाधन और पर्यटन मंत्री दामास नदुंबारो ने कहा कि अब तक 121 पर्वतारोहियों ने ऐतिहासिक अभियान थीम ‘द किलिमंजारो क्लाइंब कैंपेन’ के लिए पंजीकरण कराया है। तंजानिया को 9 दिसंबर, 1961 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। नदुंबारो ने कहा कि चढ़ाई का आयोजन सरकार और एक निजी टूर ऑपरेटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है, जिसे मोशी में स्थित जारा टूर्स कहा जाता है। यह पहाड़ की तलहटी में है। माउंट किलिमंजारो एक सुप्त ज्वालामुखी, पृथ्वी पर चौथा सबसे प्रमुख शिखर है। यह किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है और एक प्रमुख चढ़ाई का गंतव्य है।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

  • By TN15
  • March 12, 2026
फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

  • By TN15
  • March 12, 2026
ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

  • By TN15
  • March 12, 2026
नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

विनाश की नींव पर खड़ी…

  • By TN15
  • March 12, 2026
विनाश की नींव पर खड़ी…

THE WHITE MEN’S BURDEN

  • By TN15
  • March 12, 2026
THE WHITE MEN’S BURDEN

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …