भारत में कोरोनावायरस के 5,326 मामले, 581 दिनों में सबसे कम

नई दिल्ली| भारत में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 5,326 नए मामले सामने आए, जो कि 581 दिनों में सबसे कम है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को साझा किए। सोमवार को, देश में 6,563 नए कोरोना मामले और 132 मौतें दर्ज की गई।

वहीं मंगलवार को 453 नई मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,78,007 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस बीच, देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या 200 हो गई है। हालांकि, कुल ओमिक्रॉन पॉजिटिव में से 77 को छुट्टी दे दी गई है। अब तक 12 राज्यों ने ओमिक्रॉन वेरिएंट की सूचना दी है।

बीते 24 घंटों में 8,043 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,95,060 हो गई है।

भारत में कोरोना के 79,097 सक्रिय मामले हैं, जो 574 दिनों में सबसे कम है।

तो वहीं देशभर में कुल 10,14,079 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 66.61 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं।

भारत में बीते 24 घंटों में लोगों को 64,56,911 वैक्सीन खुराक देने के साथ, कोरोना टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह तक 138.35 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार सुबह तक 17.38 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Related Posts

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया…

Continue reading
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • By TN15
  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?