देहरादून में दुकान से चुराकर भागा था 50 मोबाइल,आरोपी युवक का पेड़ से लटका शव बरामद

 समस्तीपुर जिले के पड़ोसी चकमेहशी थाना क्षेत्र का था युवक, देहरादून में मोबाइल दुकान से चुराया था 50 मोबाइल,  चकमेहशी थाना क्षेत्र में बिक्री की गई कई मोबाइल पुलिस ने किया बरामद,  हत्था थाना क्षेत्र के बैंगरा में ननिहाल में छुपा रखा था 20 मोबाइल
 बैंगरा में पेड़ से लटका मिला शव,  पुलिस की दबिश से परेशान होकर आत्महत्या का संदेह

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर। पड़ोसी समस्तीपुर जिले के चकमेहशी थाना के जगदीश पारन निवासी रामबाबू सहनी के पुत्र विवेक कुमार उर्फ बटाली(19) की हत्था थाना के बैंगरा में गुल्लर के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका शव बरामद हुआ है।वह बैंगरा स्थित ननिहाल हरिलाल सहनी के यहां आया हुआ था।परिजनों के अनुसार वह देहरादून रहता था। वहां उसपर मोबाइल चोरी के आरोप थे। चसकमेशी पुलिस कई मोबाइल बरामद भी किया था।युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्यवाई में जुटी थी। उसके घर एवं ननिहाल में परिजनों को पुलिस हिरासत में लिया भी गया था और युवक की गिरफ्तारी के प्रयास में थी।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है ।
हत्था थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि वह बैंगरा में ननिहाल आया। मोबाईल दुकान में चोरी किया था। 50 मोबाईल में 20 मोबाइल ननिहाल में रखा था। बाकी घर एवं आसपास के एरिया में 2 हज़ार ,3 हज़ार रुपये में बेच लिया था।यह मोबाइल चकमेहशी पुलिस घर एवं गांव के स्वजनों के सहयोग से बरामद कर कर लिया।वहीं विवेक की गिरफ्तारी एवं छिपाकर रखे 20 मोबाइल की बरामदगी की कार्यवाई के लिए घर एवं ननिहाल के परिजनों को पुलिस हिरासत में लेकर कार्यवाई में जुटी थी। इसी बीच आरोपी युवक विवेक ने पेड़ में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। रविवार की सुबह मृतक का शव पेड़ से लटका देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हत्था थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल