नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के 5 बदमाश ​गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-24 नोएडा में पुलिस ने अन्तर्राजीय वाहन चोर गैंग के 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, उनके पास से चोरी की 17 लक्जरी कारें तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। बता दे कि इन बदमाशों के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में 98 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सक्रिय होकर चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे थे।

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह ने बताया है कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर- 24 पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत गुरूवार को सेक्टर-54 पुलिस चौकी कट के पास से अब्बास उर्फ इकराम, कप्तान उर्फ भूरा उर्फ भूट्टन पुत्र सुरेन्द्र सिंह, आरिफ उर्फ डोरामोन पुत्र याकूब, आसिफ उर्फ पाटू पुत्र याकूब तथा अब्दुल रज्जाक पुत्र अब्दुल रसीद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की गई 17 लग्जरी कारें बरामद की है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दर्जनों वाहन चोरी करनी स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार किये हुये अभियुक्तग एक शातिर गिरोह का हिस्सा है। यह गिरोह दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सक्रिय है। इसके सदस्य अन्तर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर है जो विभिन्न प्रांतों से चार पहिया वाहनों की चोरी करते है और चोरी करने के पश्चात देश के विभिन्न कोनों में जगह-जगह मनमाफिक रेट पर बेच देते है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न प्रकार के उपकरण बरामद हुए है।

जिसके संबंध में पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इन उपकरण का प्रयोग वे चार पहिया वाहनों को चुराने के लिए करते है। इन उपकरण से वे चार पहिया वाहनों के लॉक को तोड़ने में तथा वाहनों की डुपलीकेट चाबी बनाने में प्रयोग करते है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने बताया कि वाहन चोरी करने के बाद चोरी किये गये वाहनों की नंबर प्लेट आदि हटा देते है तथा गाडी को 2-3 दिनों के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर पार्किंग अथवा सुनसान स्थान पर खड़ा कर देते हैं। उसके बाद चोरी की गयी गाड़ियों के फर्जी प्रपत्र व नंबर प्लेट आदि तैयार होने के बाद गाडी को को पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, चेन्नई व नार्थ-ईस्ट आदि प्रदेशों में बेच देते हैं।

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी