45-47… ट्रंप की लाल टोपी पर आखिर ऐसा क्या लिखा था, जो हो गया सच साबित?

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल कर ली और अब वे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप की टोपी की खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव जीतने के साथ ही उनकी लाल टोपी पर लिखी बात सच हो गई है। आपको बताते हैं कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप की टोपी पर क्या लिखा था, जो सच साबित हो गया।

डोनाल्ड ट्रंप की टोपी पर ये लिखा है

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपनी चुनावी सभाओं और रैलियों में लाल टोपी पहने नजर आते थे, जिसकी दाहिने तरफ “45-47” रहता था. डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उनके समर्थक भी 45-47 लिखी टोपी पहने नजर आते थे। बता दें कि जब चुनावी रैली के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ था तब भी ट्रंप ने यही टोपी पहनी हुई थी।

आखिर क्या है 45-47 का मतलब

डोनाल्ड ट्रंप अक्सर लाल टोपी पहने दिखते थे, जिस पर 45-47 लिखा होता है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पिछली बार राष्ट्रपति बने थे, तब वे अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने थे, वहीं, इस बार चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ट्रंप 47वें राष्ट्रपति बनेंगे। उनके समर्थक उन्हें 47वां राष्ट्रपति बनाना चाहते थे। इसी वजह से ट्रंप की लाल टोपी पर 45-47 लिखा होता था. इसमें 45 अंक ट्रंप के पुराने कार्यकाल और 47 अंक नए कार्यकाल से जुड़ा है।

चलाया गया था 45-47 अभियान

चुनाव के पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिताने के लिए 45-47 नाम से अभियान चलाया गया था। ट्रंप के समर्थक उन्हें 47वें राष्ट्रपति के तौर फिर से देखना चाहते थे।

चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को दी मात

लंबे चुनावी अभियान, रैली, एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को चुनाव में मात दी है और अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने।

  • Related Posts

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    संसद परिसर में साधु का भेष बनाकर और…

    Continue reading
    हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान!
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन

    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    • By TN15
    • August 1, 2026
    Justice Ujjal Bhuyan: ‘नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज’, जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात

    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

    • By TN15
    • August 1, 2026
    दिल्ली: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन