घर के दरवाजे से अगवा 4 साल का बच्चा 14 घंटे में बरामद

 पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी फुटेज से मिली बड़ी सफलता

मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली। रविवार की शाम वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के वभनटोली गांव में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां बाइक सवार अपराधी ने अरविंद राय के 4 वर्षीय पुत्र शिवा यादव उर्फ श्रीयांश को उसके घर के दरवाजे से उठा लिया। घटना के समय शिवा अपनी बहनों के साथ घर के सामने खेल रहा था।

अपहृत बच्चे की मां सुनीता देवी ने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जब वह पास के एक घर में गई थीं, तो उसी दौरान उनकी बेटी ने देखा कि एक व्यक्ति शिवा को “चाचा के पास ले जाने” का बहाना बनाकर बाइक पर बिठाकर ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ महुआ सुमन सुरभ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में आरक्षी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, और अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार शामिल थे।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला:

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बच्ची के बयान के आधार पर इलाके में छापेमारी शुरू की। सोमवार सुबह कटहारा और हरिलोचनपुर थानों की सीमा पर स्थित महजीदिया गांव में एक बगीचे से शिवा को बरामद किया गया। बच्चा अकेला और डरा हुआ हालत में रोते हुए मिला।

पुलिस की सराहनीय कार्यवाही:

एसडीपीओ सुमन सुरभ ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई और सटीक जांच के कारण बच्चे को 14 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद किया जा सका। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

परिवार में लौटी खुशी:

शिवा के सुरक्षित लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस टीम की कार्यवाही की सराहना की।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए