पुआल के नीचे छुपा कर रखे गए शराब के ड्रम में डूबकर 4 साल के बच्चे की मौत

 एसपी ने सदर एसडीपीओ से 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

मोतिहारी । मोतिहारी जिले में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां 4 साल के बच्चे की शराब के ड्रम में डूबकर मौत हो गई है। घटना सुगौली की है। जानकारी के अनुसार दक्षिणी मनसिघा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में नदी के पास लोगों के द्वारा मां सरस्वती का विसर्जन किया जा रहा था। बच्चा विसर्जन में गांव के लोगों के साथ आया था। इस दौरान शराब बनाने वाले ड्रम को नदी के किनारे गड्ढा खोदकर रखा गया था। जिसके ऊपर पुआल डालकर ड्रम को छिपा दिया गया था। पुआल से ढ़के होने के कारण नीचे ड्रम के होने की जानकारी मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों को नहीं थी। जिसके कारण अनजाने में 4 साल का बच्चा उस ड्रम में डूब गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान गांव के होरील सहनी के बेटे मोरेलाल सहनी के रूप में की गई है। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर एसडीपीओ से 24 घंटे के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब किया है। साथ ही सुगौली थानाध्यक्ष को शराब तस्कर को चिन्हित कर उसपर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए