मधेपुरा में 3 साल की मासूम खेलने के दौरान नहर में डूबी, दर्दनाक मौत

 मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के सकरपुरा बेतौना गांव में गुरुवार देर रात को दर्दनाक हादसा हुआ। तीन वर्षीय रोहन कुमार, जो नहर किनारे खेल रहा था, फिसलकर नहर में गिर गया। बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक रोहन कुमार सकरपुरा बेतौना वार्ड दो निवासी रंजीत ऋषिदेव का बेटा था। परिजनों ने बताया कि शाम करीब चार बजे रोहन घर के पास नहर किनारे खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और बहने लगा। नहर के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने रोहन को पानी में बहते देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर रोहन को खोजने का प्रयास किया। करीब आधा किलोमीटर दूर से उसका शव निकाला गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रोहन अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। उसके दो भाई और एक बहन हैं। माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर साहुगढ़-2 पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने एम्बुलेंस से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। देर रात पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि सकरपुरा बेतौना गांव के नहर किनारे करीब डेढ़ दर्जन महादलित परिवार रहते हैं, जिनके पास घर बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं है। वे झोपड़ियां बनाकर गुजर-बसर कर रहे हैं। मुखिया ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इन परिवारों को स्थायी जमीन और आवास उपलब्ध कराया जाए। मुखिया ने मृतक रोहन के परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रशासन की ओर से इन परिवारों की अनदेखी का परिणाम है। इस घटना से गांव में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर की सुरक्षा के उपाय करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस