नोएडा में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-58 नोएडा में पुलिस ने आज अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार 13 चोरी की मोटर साइकिल, 34 चाबियां व वाहन चोरी करने में प्रयोग किये जाने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किया है। इसके अलावा चोरों ने 10 वाहनों को काट कर राह चलते फेरी करने वाले अज्ञात कबाड़ियों को बेच चुके हैं। इनके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में 26 मुकदमें दर्ज है। पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
पुलिस उपायुक्त नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि आज एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 3 अन्तर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्त विजय गौतम पुत्र ओमी उर्फ ओम प्रकाश, आशीष उर्फ आशू पुत्र सुरेश तथा यासीन पुत्र यामीन को जयपुरिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त पुरानी स्पेलण्डर व अन्य मोटर साइकिल व स्कूटी को रेती से घीसी हुयी चाबी से जो भी गाडियां खुल जाती है, उन्हें नोएडा, गाजियाबाद व अन्य जगहो से चुराकर किसी सूनसान जगह पर छिपा देते थे।

बाद में उन्हें अलग-अलग पार्टस खोलकर व काट कर अज्ञात फेरी करने वाले कबाड़ियों को कट्टे में रख कर बेच देते थे। जिससे एक मोटर साइकिल से प्राप्त लोहा व एल्यूमीनियम को सस्ते दोमो पर बेच देते थे। उन्होंने बताया कि एक मोटर साईकिल से 2 से 3 हजार रूपये कमा लेते थे, जिनको नशे करने व मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे। उन्होंने बताया कि इनके गिरोह में और भी बदमाश शामिल है। उनकी तलाश की जा रही है। अभियुक्तगण द्वारा अभी तक लगभग 10 वाहनों को काट कर फेरी करने वाले अज्ञात कबाड़ियों को बेचा जा चुका है। पुलिस द्वारा कबाड़ियों के भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    नोएडा यमुना एक्सप्रेस पर बस में आग लगने…

    Continue reading
    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!